महराजगंज में दर्दनाक घटना! घर के अंदर फंदे से लटका मिला तीन बच्चों का पिता, मचा हड़कंप

महराजगंज के नौतनवा कस्बे के मधुवन नगर में एक युवक ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान शिवम जायसवाल के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में पारिवारिक विवाद की बात सामने आई है।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 28 August 2026, 7:19 PM IST
google-preferred

Maharajganj : नौतनवा कस्बे के मधुवन नगर में शुक्रवार को एक युवक ने घर के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान शिवम जायसवाल के रूप में हुई

मृतक की पहचान शिवम जायसवाल (पुत्र हीरालाल), निवासी मधुवन नगर के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में पति-पत्नी के बीच पारिवारिक विवाद के चलते दोनों के अलग-अलग रहने की बात सामने आई है।

नेपाल की तबाही का असर अब महराजगंज में दिखने लगा? गंडक-रोहिन का बढ़ा जलस्तर, जानें नदियों का ताजा हाल

दुकान पर काम कर परिवार का करता था पालन-पोषण

बताया जा रहा है कि शिवम किसी दुकान पर काम करता था और उसी से अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके तीन बच्चे भी बताए जा रहे हैं।

राखी के मौके पर बाहर गए थे माता-पिता

जानकारी के अनुसार, घटना के समय शिवम के माता-पिता राखी के अवसर पर फरेंदा गए हुए थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद वे वापस लौट रहे हैं।

पुलिस ने शुरू की जांच

नौतनवा थाना प्रभारी (एसएचओ) अभिषेक सिंह ने बताया कि युवक ने घर के अंदर कुंडी में रस्सी के सहारे फांसी लगाई थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। पुलिस आत्महत्या के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी है।

Location :  Maharajganj

Published :  28 August 2026, 7:19 PM IST

Advertisement