क्यूट भाभी पर आया देवर राजा का दिल, रिश्ता बना रोड़ा तो तोड़ दी शर्म की हर दीवार, बड़े भैया ने पुलिस को बताई मन की बात

हरदोई के शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक युवक पर अपनी चचेरी भाभी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगा है। पीड़ित पति की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है...

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 25 September 2026, 4:08 PM IST
google-preferred

Hardoi News: हरदोई के शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने इलाके में चर्चा बढ़ा दी है। यहां एक युवक पर अपनी ही चचेरी भाभी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप लगा है। पीड़ित पति का कहना है कि उसकी पत्नी और परिवार के ही एक युवक के बीच लंबे समय से संबंध थे। जब उसने इसका विरोध किया तो उसे धमकियां दी गई। मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर शादी का झांसा देने, आपराधिक धमकी और जानबूझकर अपमान करने जैसी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पति ने लगाया चचेरे भाई पर गंभीर आरोप

शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी के परिवार के ही एक युवक के साथ संबंध थे। आरोपी युवक उसका चचेरा भाई बताया जा रहा है। पीड़ित पति का आरोप है कि यह मामला काफी समय से चल रहा था। जब उसने पत्नी और युवक के बीच चल रहे संबंधों का विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।

23 सितंबर की शाम घर से गायब हुई महिला

पीड़ित के मुताबिक, 23 सितंबर की शाम करीब पांच बजे आरोपी युवक उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पति का कहना है कि दोनों के मोबाइल फोन भी बंद आ रहे हैं और उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है। घटना के बाद परिवार में तनाव का माहौल है और गांव में भी तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, तलाश जारी

घटना से परेशान पति ने शाहाबाद कोतवाली पहुंचकर पुलिस को पूरी जानकारी दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपी और महिला की तलाश की जा रही है। इसके लिए सर्विलांस की मदद ली जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस दोनों की लोकेशन ट्रेस करने और मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है।

Location :  Hardoi

Published :  25 September 2026, 4:08 PM IST

Advertisement