
महिलाओं का प्रदर्शन
Ghaziabad: गाजियाबाद के मोदीनगर में स्मार्ट मीटर को लेकर विरोध तेज हो गया है। बड़ी संख्या में महिलाएं तहसील सभागार पहुंचकर धरने पर बैठ गईं, जिससे प्रशासन में हड़कंप मच गया। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं और अधिकारियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई।
मोदीनगर तहसील सभागार में अलग-अलग कॉलोनियों और गांवों से आई महिलाएं एकजुट होकर स्मार्ट मीटर के विरोध में धरना दे रही हैं। महिलाओं का कहना है कि स्मार्ट मीटर से बिजली बिल में बढ़ोतरी और अनियमितताएं हो रही हैं, जिससे आम लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।
धरना-प्रदर्शन के दौरान मौके पर पहुंचे अधिकारियों से महिलाओं की जमकर नोकझोंक हुई। महिलाओं ने आरोप लगाया कि उनकी समस्याओं को नजरअंदाज किया जा रहा है और बिना सहमति के स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं।
Leopard Enters Ghaziabad School: गाजियाबाद में तेंदुए ने निरस्त कराई 11वीं की परीक्षा
फिलहाल महिलाओं का धरना जारी है और वे अपनी मांगों को लेकर अड़ी हुई हैं। प्रदर्शन में शामिल महिलाओं का कहना है कि जब तक उनकी शिकायतों का समाधान नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। मामले को बढ़ता देख प्रशासन भी सतर्क हो गया है और प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर समाधान निकालने की कोशिश की जा रही है। हालांकि अभी तक कोई ठोस नतीजा सामने नहीं आया है।
Location : Ghaziabad
Published : 2 May 2026, 12:54 PM IST
Topics : Ghaziabad protest Smart Meter UP News Womans