नकाब पहनकर शोरूम में घुसी महिला15 लाख के गहने लेकर फरार, CCTV से खुलासा

उत्तर प्रदेश के आगरा के थाना सदर क्षेत्र में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। आगरा कैंट के सुल्तानपुरा स्थित सचिन ज्वेलर्स के शोरूम को एक नकाबपोश महिला ने निशाना बनाया।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 31 October 2026, 6:46 PM IST

Agra: उत्तर प्रदेश के आगरा के थाना सदर क्षेत्र में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। आगरा कैंट के सुल्तानपुरा स्थित सचिन ज्वेलर्स के शोरूम को एक नकाबपोश महिला ने निशाना बनाया।

महिला शोरूम में ग्राहक बनकर पहुंची और शातिर अंदाज में करीब 15 लाख रुपये कीमत की ज्वेलरी लेकर फरार हो गई।

अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- अगस्त में कितनी नौकरियां दीं? जीरो! बनारस की जनता ने डबल इंजन को दिया डबल जीरो

मिनटों में चोरी की वारदात को अंजाम

बताया जा रहा है कि महिला ने कुछ ही मिनटों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद शोरूम में खलबली मच गई। जब ज्वेलरी गायब होने की जानकारी हुई तो CCTV फुटेज खंगाले गए। फुटेज में नकाब पहने महिला की गतिविधियां कैद मिली हैं।

Kasganj: मरीजों की सेहत से खिलवाड़! बिना पंजीकरण चल रही पैथोलॉजी पर लैब स्वास्थ्य विभाग ने जड़ा ताला

वारदात से इलाके में चर्चा का माहौल

सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। CCTV फुटेज के आधार पर महिला की पहचान करने और उसकी तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं। दिनदहाड़े ज्वेलर्स शोरूम में हुई लाखों की चोरी की इस वारदात से इलाके में चर्चा का माहौल है।

उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से की शादी, तस्वीर शेयर कर किया ऐलान; तलाक के बाद शुरू की नई जिंदगी

गौरतलब है कि आज के समय कुछ लोग ऐसे हैं जो अपराध करने से जरा भी नहीं हिचक रखते हैं उस अपराध के बारे में बिल्कुल नहीं सोचते जो करने जा रहे होते है, यह भी नहीं सोचते कि  इस अपराध का परिणाम क्या होगा। खैर जो भी है पर आए दिन ऐसी खबरे  आती हैं जो सोचने  पर मजबूर कर देती है। वहीं  ऐसे में सवाला कनून व्यवस्था पर भी उठता है कि लोगों के अंदर अपराध को लेकर डर क्यों नहीं हैं?

Location :  Agra

Published :  31 October 2026, 6:46 PM IST