रायबरेली: बुजुर्गों और विधवाओं के चेहरे पर लौटी मुस्कान, कंबल पाकर मिली राहत

रायबरेली के डीह क्षेत्र में समर्पण दिवस के मौके पर व्यापार मंडल और उन्मुख फाउंडेशन द्वारा कुंजल गांव में 51 बुजुर्गों, विधवा माताओं और दिव्यांगजनों को कंबल वितरित किए गए। ठंड से राहत दिलाने का यह अभियान दिसंबर तक जारी रहेगा।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 29 December 2025, 1:20 AM IST
Raebareli: कड़ाके की ठंड और सर्द हवाओं के बीच जब गरीब और असहाय लोगों की रातें और भी मुश्किल हो जाती हैं। ऐसे वक्त में अगर कोई मदद का हाथ बढ़े तो वह किसी संजीवनी से कम नहीं होता। डीह क्षेत्र के कुंजल गांव में समर्पण दिवस पर कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। जब व्यापार मंडल और उन्मुख फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से 51 बुजुर्गों, विधवा माताओं और दिव्यांगजनों को कंबल वितरित किए गए। ठंड से कांपते चेहरों पर कंबल पाकर राहत और सुकून साफ झलक रहा था।

जनसेवा का संकल्प

समर्पण दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल ने एक बार फिर यह साबित किया कि जनसेवा सिर्फ एक नारा नहीं, बल्कि उनका निरंतर प्रयास है। व्यापार मंडल द्वारा कुंजल गांव की मलिन बस्ती में रहने वाले जरूरतमंद लोगों को चिन्हित कर कंबल बांटे गए ताकि ठंड के इस मौसम में उन्हें राहत मिल सके। कार्यक्रम का मकसद साफ था। कोई भी जरूरतमंद ठंड की वजह से परेशान न रहे।

Etah School Closed: कड़ाके की ठंड का कहर, कक्षा 1 से 8 तक सभी स्कूल रहेंगे बंद, जानिए कब तक?

सेवा के लिए तैयार व्यापार मंडल

उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष अतुल गुप्ता ने कहा कि व्यापार मंडल हमेशा समाजसेवा और समर्पण की भावना के साथ काम करता आया है। उन्होंने बताया कि इसी क्रम में समर्पण दिवस पर 51 बुजुर्गों, विधवा माताओं और दिव्यांगजनों को कंबल वितरित किए गए हैं। अतुल गुप्ता ने कहा कि यह अभियान दिसंबर महीने तक लगातार जारी रहेगा और आगे भी जरूरतमंदों को ठंड से राहत देने का प्रयास किया जाएगा।

उन्मुख फाउंडेशन की अहम भूमिका

इस कार्यक्रम में उन्मुख फाउंडेशन की प्रबंधक रीता पाण्डेय की भूमिका भी अहम रही। उन्हीं के सुझाव पर ग्रामीण क्षेत्र की मलिन बस्तियों में रहने वाले बुजुर्गों, दिव्यांगों और विधवा माताओं को प्राथमिकता दी गई। व्यापार मंडल और फाउंडेशन के इस संयुक्त प्रयास की ग्रामीणों ने जमकर सराहना की।

सहयोगियों का योगदान

कंबल वितरण कार्यक्रम में जनपद स्तर से व्यापार मंडल के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। जिला कोषाध्यक्ष चंद्र प्रकाश गुप्ता, नगर अध्यक्ष के के गुप्ता, जिला मंत्री शिखर श्रीवास्तव, कमर नकवी, ताहिर फातिमा और सहयोगी सत्येंद्र यादव ने वितरण कार्य में सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कृष्णानंद पाण्डेय ने की। संचालन तेज नारायण पाण्डेय द्वारा किया गया, जबकि धन्यवाद और आभार सक्षम पाण्डेय ने व्यक्त किया।

Video: कड़ाके की ठंड में राहत लेकर आए समाजसेवी, इस पहल से ग्रामीणों के चेहरे पर आई खुशी

जरूरतमंदों के चेहरों पर राहत

कंबल पाने वालों में दिव्यांग रोहित, रईस, बाबूलाल, रमाकांत, विधवा माता पार्वती और जानकी के साथ बुजुर्ग रामसेवक, रामचंद्र, अवसान और गुरु प्रसाद सहित कई अन्य लोग शामिल रहे। सभी ने इस पहल के लिए आयोजकों का आभार जताया।

Location : 
  • Raebareli

Published : 
  • 29 December 2025, 1:20 AM IST