
देवरिया में यातायात माह नवंबर 2026 का शुभारंभ (Img- Dynamite News)(
Deoria: देवरिया जिले में रविवार को यातायात माह नवंबर 2026 का शुभारंभ किया गया। जिसके चलते यातायात पुलिस की ओर से पूरे महीने जागरूकता और प्रवर्तन अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ ही साथ नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस की ओर से प्रत्येक वर्ष एक नवंबर से यातायात माह का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में देवरिया पुलिस के साथ यातायात पुलिस ने पूरे महीने चलने वाले कार्यक्रम की तयारी शुरू की। साथ ही अलग-अलग स्थानों पर विभिन्न आयु वर्ग के लोगों से संवाद कर उन्हें यातायात नियमों की जानकारी दी जाएगी।
एसपी ने बताया कि इस बार यातायात नियमों के उल्लंघन पर विशेष नजर भी रखी जाएगी। बिना नंबर प्लेट, काली फिल्म लगे वाहनों, नो पार्किंग में खड़े वाहनों और अन्य नियमों का उल्लंघन करने वालों लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस बार देवरिया यातायात पुलिस को इंटरसेप्टर वाहन भी मिला है। इसमें लगे रडार की मदद से तेज रफ्तार से चलने वाले वाहनों की पहचान कर चालान किया जाएगा।
एसपी ने बताया कि इस बार स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर 'सुरक्षित स्कूल' विशेष अभियान भी चलाया जाएगा। जहाँ एक ओर कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्र बिना ड्राइविंग लाइसेंस और हेलमेट के दोपहिया वाहन लेकर स्कूल पहुंच जाते हैं। वहीं इसके लिए स्कूली में चलाये गए 'सुरक्षित स्कूल' अभियान के पहले 15 दिनों तक स्कूल प्रबंधन से अभिभावकों के साथ समन्वय बनाकर बच्चों को समझाने और जागरूक करने की अपील की जाएगी।
ऐसे में अंतिम 15 दिनों में नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। बिना लाइसेंस व बिना हेलमेट के वाहन चलाते हुए पकड़े जाने पर वाहन सीज भी किया जाएगा। मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए अभिभावकों की जिम्मेदारी भी तय की जाएगी।
वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करें।
नो पार्किंग में वाहन खड़ा न करें।
चार पहिया वाहनों में काली फिल्म का प्रयोग न करें।
दोपहिया वाहन पर तीन सवारी न बैठाएं।
नशे की हालत में वाहन न चलाएं।
वाहनों में अनधिकृत हूटर और सायरन का प्रयोग न करें।
चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट जरूर लगाएं।
दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य पहनें।
यातायात पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें और स्वयं के साथ-साथ दूसरों की सुरक्षा भी सुनिश्चित करें।
Location : Deoria
Published : 1 November 2026, 1:01 PM IST
Topics : Deoria UPnews uttarpradesh uttarpradeshnews