पत्नी को मायके भेज कर पतिदेव ‘सौतन’ के साथ बैडरूम में…नोएडा से हरदोई तक मचा बवाल, जानें पूरा मामला

एक पति ने पहली पत्नी के मायके जाते ही घर में कुछ ऐसा किया, जिसके खुलासे ने दो शहरों के बीच हड़कंप मचा दिया। छत के रास्ते जब पहली पत्नी अचानक अपने ससुराल पहुंची, तो बेडरूम के अंदर बेड के नीचे छिपे राज को देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। जानिए क्या है यह पूरा हाई-वोल्टेज ड्रामा।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 14 July 2026, 10:25 AM IST

Hardoi: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में पारिवारिक विवाद का एक मामला रविवार को सड़क से लेकर थाने तक चर्चा का विषय बन गया। पति की दूसरी शादी की जानकारी मिलने पर पहली पत्नी अचानक ससुराल पहुंच गई। घर की तलाशी के दौरान उसने पति के बेड के नीचे छिपी एक महिला को बाहर निकाल लिया। महिला खुद को पति की मौसेरी बहन बताती रही, लेकिन पहली पत्नी ने उसे पति की दूसरी पत्नी बताते हुए जमकर हंगामा किया।

पहले से कोर्ट में चल रहा है पारिवारिक विवाद

शहर कोतवाली क्षेत्र के आशा नगर निवासी प्रशांत शर्मा की शादी 19 मई 2019 को गौतमबुद्ध नगर निवासी दिशा शर्मा से हुई थी। दोनों की एक 6 वर्षीय बेटी भी है। दिशा का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगा। इसके बाद वह बेटी के साथ मायके चली गई और वर्ष 2022 में महिला थाने में दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया। यह मामला फिलहाल न्यायालय में विचाराधीन है।

यह भी पढ़ें- एक तरफ 111 करोड़ के मालिक प्रशांत किशोर, दूसरी तरफ बिना कार-बंगले वाले भाजपा के नीरज; बांकीपुर का हलफनामा देख जनता हैरान

दूसरी शादी की सूचना पर पहुंची ससुराल

दिशा का कहना है कि 11 जुलाई को उसे सूचना मिली कि उसके पति ने चोरी-छिपे दूसरी शादी कर ली है। इसके बाद वह अपने परिजनों के साथ ससुराल पहुंची, लेकिन परिवार ने दूसरी शादी से इनकार कर दिया। अगले दिन वह पड़ोसी के घर की छत के रास्ते दोबारा घर में दाखिल हुई और सीधे पति के कमरे में पहुंच गई। उसके अनुसार, वहां एक महिला बेड के नीचे छिपी मिली।

महिला बोली- मैं मौसेरी बहन हूं

पहली पत्नी का आरोप है कि उसने महिला को बाहर निकाला और शादी के बारे में पूछा तो उसने खुद को प्रशांत की मौसेरी बहन बताया। इसके बाद परिजनों की मौजूदगी में महिला को घर से बाहर लाया गया और पुलिस थाने ले जाया गया। इस दौरान मौके पर काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही।

यह भी पढ़ें- ललिता गौतम हत्याकांड: मेरठ जा रहे कांग्रेस नेताओं को रोका, इमरान मसूद बोले- SSP को सस्पेंड करो, अब 27 जुलाई को दिल्ली में होगी जंग

पुलिस ने पति से की पूछताछ

पहली पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने प्रशांत शर्मा को थाने बुलाकर पूछताछ की। जांच में सामने आया कि पति-पत्नी के बीच पारिवारिक विवाद का मुकदमा पहले से गौतमबुद्धनगर की अदालत में लंबित है। फिलहाल पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशांत के खिलाफ धारा 151 के तहत कार्रवाई की और बाद में उसे छोड़ दिया।

Location :  Hardoi

Published :  14 July 2026, 10:25 AM IST