
यूपी में बदला मौसम का मिजाज (Img- Internet)
Lucknow: उत्तर प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर ऐसा रुख दिखाया है, जिसने लोगों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। सुबह की शांत फिजा अब काले बादलों के साए में बदलती दिख रही है, और अचानक आने वाली तेज हवाएं किसी अनहोनी का इशारा कर रही हैं। मौसम विभाग की चेतावनी ने हालात को और गंभीर बना दिया है। आने वाले दिनों में बारिश, आंधी और बिजली गिरने का खतरा मंडरा रहा है, जिससे आम जनजीवन के साथ-साथ किसानों की मेहनत पर भी संकट के बादल छा गए हैं।
उत्तर प्रदेश में मौसम के इस अचानक बदलाव की वजह नया पश्चिमी विक्षोभ बताया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार यह सिस्टम एक्टिव हो चुका है, जिसके चलते प्रदेश के कई इलाकों में बादलों की आवाजाही तेज हो गई है। गुरुवार, 26 मार्च को ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में इसका असर देखने को मिल रहा है।
मौसम विभाग ने शुक्रवार, 27 मार्च के लिए बड़ा अलर्ट जारी किया है। अनुमान है कि इस दिन से पूरे प्रदेश में मौसम तेजी से करवट लेगा। पश्चिमी और पूर्वी दोनों ही हिस्सों में काले बादलों का डेरा होगा और ज्यादातर जिलों में बारिश देखने को मिलेगी।
आज जिन जिलों में मौसम का असर ज्यादा देखने को मिल सकता है, उनमें सहारनपुर, शामली, बागपत, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, अमरोहा, गाजियाबाद, नोएडा, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी और इटावा शामिल हैं। इन इलाकों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।
मौसम विभाग के मुताबिक 29 मार्च से हालात और ज्यादा बिगड़ सकते हैं। इस दौरान बारिश का सिलसिला तेज हो जाएगा और 30 व 31 मार्च को प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी के साथ तेज बारिश होने की संभावना है।
मौसम के इस बदलाव का असर तापमान पर भी साफ नजर आएगा। अगले 24 घंटों में तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन इसके बाद इसमें गिरावट शुरू हो जाएगी। मौसम विभाग के अनुसार पहले 2 से 4 डिग्री तक तापमान बढ़ेगा, फिर अगले दो दिनों में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आएगी। इसके बाद अगले तीन दिनों में तापमान 3 से 5 डिग्री तक नीचे जा सकता है।
यूपी में थमी आंधी-बारिश, अब बढ़ेगा तापमान; जानें लखनऊ, नोएडा और वाराणसी का ताजा मौसम अपडेट
बेमौसम बारिश किसानों के लिए परेशानी का कारण बन सकती है। इस समय कई फसलें तैयार खड़ी हैं और बारिश के साथ तेज हवाएं उन्हें नुकसान पहुंचा सकती हैं। खासकर गेहूं और सरसों जैसी फसलों पर इसका असर पड़ने की आशंका है।
Location : Lucknow
Published : 26 March 2026, 7:16 AM IST