यूपी में मौसम का यू-टर्न: बारिश और आंधी का अलर्ट जारी; पश्चिमी विक्षोभ का असर
उत्तर प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश, तेज हवाएं और बादलों की आवाजाही शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिससे किसानों की चिंता भी बढ़ गई है।