चांद के दीदार पर मौसम डाल सकता है खलल! अर्नब तूफान को लेकर प्रशासन अलर्ट, जारी की एडवाइजरी

बंगाल की खाड़ी में उठ रहे अर्नब तूफान की संभावित परिस्थितियों को देखते हुए कानपुर प्रशासन सतर्क हो गया है। शासन द्वारा जारी एडवाईजरी के तहत कानपुर प्रशासन की ओर से एडवाइजरी जारी कर लोगों से सावधानी बरतने और निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 28 October 2026, 5:11 PM IST

कानपुर: बंगाल की खाड़ी में उठ रहे अर्नब तूफान की संभावित परिस्थितियों को देखते हुए कानपुर प्रशासन सतर्क हो गया है। शासन द्वारा जारी एडवाईजरी के तहत कानपुर प्रशासन की ओर से एडवाइजरी जारी कर लोगों से सावधानी बरतने और निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है। संभावित आपदा से निपटने के लिए संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।

एडीएम वित्त ने दी जानकारी

कानपुर में एडीएम वित्त विवेक चतुर्वेदी ने बताया कि अर्नब तूफान को लेकर सभी विभागों से पूरी तैयारी के साथ अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्यों से जुड़ी टीमों को सक्रिय रहने को कहा है।

प्रतापगढ़ में कांग्रेस की ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ रैली, चुनाव आयोग पर उठाए सवाल; राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

वहीं, एसडीएम और तहसीलदारों को अपने-अपने तहसील क्षेत्रों में लगातार नजर बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। वीडियो के माध्यम से ग्राम प्रधानों को एडवाइजरी के बारे में बताया गया है। अधिकारियों को स्थानीय परिस्थितियों पर निगरानी रखने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया है।

हरियाणा के IAS राहुल हुड्डा की केंद्र में एंट्री, अब नागरिक उड्डयन मंत्रालय में संभालेंगे अहम पद, जानिए उनकी शिक्षा और अनुभव

लोगों से की अपील

शहरी इलाकों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी एडवाइजरी का पालन कराने पर जोर दिया गया है। एडीएम वित्त विवेक चतुर्वेदी ने नागरिकों से अपील की है कि वे जारी एडवाइजरी का पालन करें और स्वयं भी सतर्क रहें। साथ ही आसपास रहने वाले लोगों को जागरूक करें। बारिश तेज हो तो घरों से बाहर न निकलें जो भी प्रशासन की एडवाइजरी है उसका पालन करते हुए सहयोग करें।

अर्नब तूफान शव सोर्स डाइनामाइट न्यूज

मौसम वैज्ञानिक ने कहा

मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर डॉ एस एन सुनील पांडे ने बताया कि कानपुर में तापमान में गिरावट की संभावना है, 29 अक्टूबर को दोपहर बाद बादलो की आवाजाही बनी रहेगी, शाम को आसमान में बादल ज्यादा बढ़ सकते है। लेकिन हल्की बूंदाबादी की संभावना है। सुहागिन महिलाओं का कल करवाचौथ का पर्व है ऐसे में जो स्थितियां बन रही हैं उसको देखते हुए बादलों की आवाजाही की वजह से चांद के दीदार की संभावना कम है। तो जो समय चांद दिखने का है ऐसे में महिलाएं उसी समय में पूजन कर सकती है।

Location :  कानपुर

Published :  28 October 2026, 5:11 PM IST