Navratri Special: मिर्जापुर मां विंध्यवासिनी के दरबार में अटूट श्रद्धा: विदेशों तक फैली अलौकिक शक्ति और कॉरिडोर की खूबसूरती

मिर्जापुर के विंध्याचल धाम में सनातन आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। हांगकांग से आए प्रतापगढ़ के सुशील कुमार पांडे ने देशी-विदेशी भक्तों के साथ मां विंध्यवासिनी के दरबार में यज्ञ, अनुष्ठान और निशुल्क भंडारा किया।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 14 October 2026, 3:21 PM IST

Mirzapur: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में स्थित आध्यात्मिक नगरी विंध्याचल धाम में इन दिनों सनातन आस्था का अभूतपूर्व सैलाब उमड़ रहा है। मणिद्वीप पर निवास करने वाली और अलौकिक शक्ति का केंद्र मां विंध्यवासिनी का यह पावन धाम देश ही नहीं, बल्कि विदेशों तक अपनी ख्याति बिखेर रहा है। यहां मां के दर्शन और अपनी मन्नतें पूरी करने के लिए देश-विदेश से श्रद्धालु पहुंचते हैं।

विदेश में भी सनातन आस्था का प्रतीक बने सुशील कुमार पांडे

इस पावन धाम की महिमा से जुड़े एक ऐसे ही अनूठे व्यक्तित्व उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के मूल निवासी सुशील कुमार पांडे हैं। वर्तमान समय में हांगकांग में निवास करने वाले सुशील कुमार पांडे विदेश में रहकर भी सनातन आस्था का जीवित प्रतीक बने हुए हैं। वे विदेश में रहते हुए लगातार महायज्ञ, कथा, पुराण और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन करते रहते हैं।

Farrukhabad: कोल्ड स्टोरेज में पड़े आलू का नहीं मिल रहा उचित मूल्य, किसानों की बढ़ी चिंता

विदेश में निवास करने के बावजूद वे चैत्र और शारदीय- वर्ष में दोनों बार नियमित रूप से मां विंध्यवासिनी के दर्शन और पूजन के लिए मिर्जापुर पहुंचते हैं। वह अपने साथ देश-विदेश के कई अन्य भक्तों को भी मां के दरबार में लेकर आते हैं। यहां आकर वे भक्तों के साथ मिलकर विशेष अनुष्ठान, यज्ञ, पूजा-पाठ और निशुल्क भंडारे का सफलतापूर्वक संचालन करते हैं।

मां विंध्यवासिनी दरबार में अटूट विश्वास और चमत्कार

सुशील कुमार पांडे के सानिध्य में आकर हजारों श्रद्धालुओं ने अपनी मन्नतें पूरी की हैं। मां भगवती जगदंबा के प्रति लोगों के मन में ऐसा अटूट विश्वास है कि वे मानते हैं कि मां ही उनके सभी कष्टों और दुखों को दूर करती हैं। इस वैज्ञानिक युग में भी कई बार जब लोगों का आधुनिक अस्पतालों से विश्वास उठ जाता है, तब वे मां भगवती के दरबार में हाजिरी लगाते हैं। मां के धाम में ऐसे तमाम चमत्कार देखने को मिले हैं, जिन्होंने श्रद्धालुओं की इस पावन शक्ति के प्रति अटूट भक्ति और श्रद्धा का संचार किया है। इस दरबार में आने वाले हर व्यक्ति को सुख, समृद्धि और मनोकामनाओं की पूर्ति का आशीर्वाद मिलता है, जिससे प्रतिदिन लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए यहां पहुंच रहे हैं।

Azam Khan News: जौहर ट्रस्ट की जांच में ED का बड़ा कदम, नई FIR में वित्तीय गड़बड़ियों के आरोप

विंध्य कॉरिडोर बनने से बदली व्यवस्था

मां विंध्यवासिनी के दरबार में हाजिरी लगाने आने वाले श्रद्धालुओं का कहना है कि विंध्य कॉरिडोर के निर्माण के बाद से यहां की व्यवस्थाएं बेहद बेहतरीन हो गई हैं। वर्तमान में सुरक्षा व्यवस्था इतनी चाक-चौबंद है कि श्रद्धालु बिना किसी असुविधा के आराम से मां के दर्शन कर पा रहे हैं। विंध्य क्षेत्र का पुराना स्वरूप अब काफी परिवर्तित हो चुका है, और नया स्वरूप देखने में बेहद सुंदर और रमणीक प्रतीत होता है, जो हर आने वाले पर्यटक और भक्त का मन मोह लेता है।

Location :  Mirzapur

Published :  14 October 2026, 3:21 PM IST