हिंदी
इटावा में रिश्वतखोरी का भंडाफोड़
Etawah : सेंटर संचालन की अनुमति दिलाने के नाम पर मांगे थे 5 लाख रुपये, 3.5 लाख में तय हुई थी डील इटावा में स्वास्थ्य विभाग में उस समय हड़कंप मच गया, जब विजिलेंस टीम ने एक स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी को कथित तौर पर रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। कार्रवाई के बाद पूरे विभाग में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
सूत्रों के अनुसार, संबंधित अधिकारी ने एक स्वास्थ्य सेंटर के संचालन की अनुमति दिलाने के एवज में 5 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी। बाद में सिफारिश और बातचीत के बाद यह सौदा 3.5 लाख रुपये में तय हुआ।
बताया जा रहा है कि आरोपी अधिकारी पहले ही 2.5 लाख रुपये ले चुका था। शेष राशि लेने के लिए जैसे ही वह इटावा स्थित सीएमओ कार्यालय पहुंचा, पहले से तैयार विजिलेंस टीम ने उसे दबोच लिया।
कार्रवाई की खबर फैलते ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। विजिलेंस टीम आरोपी अधिकारी को अपने साथ लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए रवाना हो गई।
फिलहाल विजिलेंस टीम मामले की जांच और आवश्यक पूछताछ में जुटी हुई है। आरोपी अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई किए जाने की संभावना है। मामले में अधिकारियों की ओर से विस्तृत आधिकारिक बयान का इंतजार है।
Location : Etawah
Published : 10 June 2026, 6:35 PM IST
No related posts found.