मैनपुरी में पैसे दो तभी रिपोर्ट लगेगी? लेखपाल की वायरल वीडियो ने खोली बड़ी पोल

मैनपुरी में लेखपाल विक्रम सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में पीड़ित से रिपोर्ट लगाने के नाम पर रुपये मांगने और धमकी देने के आरोप लगाए गए हैं। मामला थाना औंछा परिसर का बताया जा रहा है, जहां जमीन कब्जे की शिकायत को लेकर विवाद हुआ।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 8 May 2026, 3:14 AM IST

Mainpuri : एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसने राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वायरल वीडियो में लेखपाल विक्रम सिंह पर पीड़ित से रिपोर्ट लगाने के नाम पर रुपये मांगने और धमकाने के आरोप लगाए जा रहे हैं। मामला थाना औंछा परिसर का बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, एक पीड़ित ने अपनी जमीन पर दबंगों द्वारा अवैध कब्जा किए जाने की शिकायत प्रशासन से की थी। कब्जा हटवाने को लेकर एसडीएम ने मामले में लेखपाल से रिपोर्ट तलब की थी। आरोप है कि इसी रिपोर्ट को लगाने के नाम पर लेखपाल ने पीड़ित से पैसे मांगे।

वीडियो में दिखी तीखी बहस

वायरल वीडियो में लेखपाल और पीड़ित के बीच तीखी बहस होती दिखाई दे रही है। आरोप है कि बातचीत के दौरान लेखपाल ने पीड़ित को लात मारने तक की धमकी दे डाली। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

नशे के कारोबार पर करारा वार, मैनपुरी में ‘ऑपरेशन दहन’ के तहत करोड़ों का गांजा नष्ट; पढे़ं पूरी खबर

बताया जा रहा है कि घटना थाना औंछा परिसर के अंदर की है। वीडियो वायरल होने के बाद पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया है और प्रशासनिक अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं।

जांच और कार्रवाई की मांग

वीडियो वायरल होने के बाद लोग मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपी लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। हालांकि प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। फिलहाल सोशल मीडिया पर यह वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है।

Location :  Mainpuri

Published :  8 May 2026, 3:15 AM IST