Video: फतेहपुर में चोरी का भयानक कांड, लाखों का माल मिनटों में उड़ाया

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के सुल्तान नगर चौकी, लक्ष्मी नगर में हाईवे किनारे स्थित एक निर्माणधीन मकान से चोरों ने लाखों रुपए का सामान चोरी कर दिया। चोरी की इस अनोखी घटना ने स्थानीय लोगों में हड़कंप मचा दिया।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 23 November 2025, 8:13 PM IST

Fatehpur: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के सुल्तान नगर चौकी, लक्ष्मी नगर में हाईवे किनारे स्थित एक निर्माणधीन मकान से चोरों ने लाखों रुपए का सामान चोरी कर दिया। चोरी की इस अनोखी घटना ने स्थानीय लोगों में हड़कंप मचा दिया।

पीड़ित अभिषेक गुप्ता ने बताया कि उनका मकान पिछले छह महीनों से निर्माणाधीन है। बीती रात अज्ञात चोरों ने मकान में लगे दीवार और छत की वायरिंग काटकर चोरी कर ली। इसके अलावा, मकान में पत्थर लगाने के लिए इस्तेमाल होने वाली निर्माण मशीनें भी चोरी कर ली गईं। कुल चोरी का मूल्य लाखों रुपए बताया जा रहा है।

चोरी का तरीका अनोखा था। चोरों ने केवल मशीनें ही नहीं चुराईं बल्कि पूरे मकान की वायरिंग में लगे तारों को काटकर अपने साथ ले गए। पीड़ित ने बताया कि मकान की वायरिंग में लगभग दो लाख रुपये के तार लगे थे, जो अब चोरी हो चुके हैं।

चोरी की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि, स्थानीय पुलिस ने फिलहाल केवल जांच करने की बात कही है और रिपोर्ट दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू करने का आश्वासन दिया है। पीड़ित का कहना है कि अभी तक इस मामले में ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे उन्हें चिंता है।

Location : 
  • Fatehpur

Published : 
  • 23 November 2025, 8:13 PM IST