
यूपी मौसम अपडेट (Img: Google)
Lucknow: उत्तर प्रदेश में नवंबर के आखिरी सप्ताह ने मौसम में नए बदलावों के संकेत दे दिए हैं। बीते कुछ दिनों में रात की ठंड में मामूली कमी दर्ज की गई है, लेकिन कोहरे का असर लगातार बढ़ रहा है। बलिया इस समय प्रदेश का सबसे गर्म जिला बना हुआ है, जहां न्यूनतम तापमान 17℃ रिकॉर्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले कुछ दिनों में तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है, जबकि फिलहाल मौसम स्थिर बना रहेगा।
21 नवंबर को पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। जिसमें पश्चिमी यूपी में सुबह के समय हल्का (छिछला) कोहरा छाने की संभावना है। जबकि, पूर्वी यूपी में कई जगहों पर छिछला से मध्यम कोहरा देखने को मिल सकता है।मौसम विभाग ने बताया कि 22, 23 और 24 नवंबर तक कोहरे का यही पैटर्न जारी रहेगा। इन दिनों पश्चिमी यूपी में हल्का और पूर्वी हिस्सों में मध्यम कोहरा छा सकता है। इसके चलते सुबह का यातायात और दृश्यता प्रभावित होने की आशंका है।
Weather Update: यूपी-दिल्ली में भयंकर सर्दी का अलर्ट! मौसम विभाग ने दी ये चेतावनी
उत्तर प्रदेश में 25 और 26 नवंबर को भी मौसम शुष्क रहेगा। इन दोनों दिनों में भी दोनों हिस्सों में कोहरा छाने के आसार हैं। अच्छी बात यह है कि अगले एक सप्ताह के लिए किसी भी तरह की चेतावनी जारी नहीं की गई है। राज्य में फिलहाल न्यूनतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी देखी जा रही है। जिसमें लखनऊ में 14℃, कानपुर में 10.4℃ और बलिया में 17℃ (सबसे अधिक) दर्ज हुआ। कुछ दिनों पहले कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10℃ के आसपास था, लेकिन अब इसमें थोड़ी नरमी आई है। मौसम विभाग का कहना है कि दिन और रात के तापमान में फिलहाल कोई बड़ा उतार-चढ़ाव नहीं होगा।
वैज्ञानिकों के अनुसार 23 नवंबर से उत्तर प्रदेश में एक बार फिर पछुआ हवाएं चलनी शुरू होंगी। इन हवाओं के चलते अगले सप्ताह से प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। पछुआ हवाएं आमतौर पर सर्दी को गति देती हैं और इसके प्रभाव से सुबह-शाम की ठंड बढ़ जाती है।
यूपी वालों सावधान! ठंड ने प्रदेश में बदली चाल, कोहरे का अलर्ट और शीतलहर की दस्तक
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 23 नवंबर के बाद पश्चिमी और मध्य यूपी में तापमान तेजी से नीचे जा सकता है। पूर्वी यूपी में भी हल्की से मध्यम सर्दी का असर दिखने की संभावना है। कोहरा और पछुआ हवाओं का संयुक्त प्रभाव अगले सप्ताह मौसम को ठंडा और शुष्क बना सकता है।
Location : Lucknow
Published : 21 November 2025, 9:06 AM IST