सुलतानपुर में अंत्योदय व पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को 6 नवंबर से राशन दुकानों पर मिलेगा मुफ्त अनाज

सुलतानपुर जिले में 6 से 30 नवंबर तक राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत मुफ्त खाद्यान्न का वितरण किया जाएगा। जिला पूर्ति अधिकारी राकेश कुमार के अनुसार, अंत्योदय कार्डधारकों को 35 किलो और पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट 5 किलो ई-पॉस मशीन के माध्यम से निशुल्क मिलेगा।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 5 November 2026, 4:40 PM IST

Sultanpur: सुलतानपुर जिले में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के तहत नवंबर माह के आवंटित खाद्यान्न का निःशुल्क वितरण छह नवंबर से शुरू होगा। राशन वितरण की प्रक्रिया 30 नवंबर तक चलेगी। जिला पूर्ति अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि इस दौरान अंत्योदय और पात्र गृहस्थी योजना के राशन कार्डधारकों को निर्धारित मात्रा में गेहूं और चावल मुफ्त उपलब्ध कराया जाएगा।

अंत्योदय कार्ड पर मिलेगा 35 किलो खाद्यान्न

जारी निर्देशों के मुताबिक, अंत्योदय राशन कार्डधारकों को प्रति कार्ड 14 किलो गेहूं और 21 किलो चावल यानी कुल 35 किलो खाद्यान्न मिलेगा। वहीं, पात्र गृहस्थी योजना के तहत प्रत्येक यूनिट पर दो किलो गेहूं और तीन किलो चावल, कुल पांच किलो खाद्यान्न निशुल्क वितरित किया जाएगा।

Sultanpur: शादी में हुई हर्ष फायरिंग ने बुझाया एक घर का चिराग, परिवार में मचा कोहराम

ई-पॉस मशीन से होगा राशन का वितरण

खाद्यान्न का वितरण ई-वेटिंग लिंक्ड ई-पॉस मशीन के माध्यम से किया जाएगा। जिन उपभोक्ताओं को आधार प्रमाणीकरण के जरिए राशन प्राप्त करने में परेशानी होगी, उन्हें 30 नवंबर को मोबाइल ओटीपी सत्यापन के माध्यम से नियमानुसार खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा सकेगा।

Sultanpur: बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने बर्बाद की धान की फसल; किसानों की मेहनत पर फिरा पानी

कोटेदारों को पारदर्शी वितरण के निर्देश

जिला पूर्ति अधिकारी ने सभी उचित दर विक्रेताओं को निर्देश दिया है कि नोडल एवं पर्यवेक्षण अधिकारियों की उपस्थिति में निर्धारित मात्रा के अनुसार पारदर्शी तरीके से राशन वितरण सुनिश्चित करें। वहीं, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारियों और पूर्ति निरीक्षकों को वितरण अवधि में लगातार भ्रमणशील रहकर निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। वितरण में किसी भी प्रकार की अनियमितता सामने आने पर संबंधित कोटेदार के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Sultanpur

Published :  5 November 2026, 4:40 PM IST