न गुस्सा, न विवाद… सिर्फ घूमने के शौक में घर से भागा था मासूम, मुजफ्फरनगर CO सिटी सिद्धार्थ मिश्रा ने खोला राज

मुजफ्फरनगर की सिविल लाइन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सुमन विहार (जाट कॉलोनी) से लापता एक नाबालिग किशोर को महज 24 घंटे में बिजनौर से सकुशल बरामद कर लिया है। सीसीटीवी और सर्विलांस की मदद से मिली इस सफलता के बाद पुलिस ने किशोर को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 5 July 2026, 7:58 PM IST

Muzaffarnagar: मुजफ्फरनगर में सिविल लाइन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज 24 घंटे के भीतर लापता नाबालिग किशोर को सकुशल बरामद कर लिया। सुमन विहार, जाट कॉलोनी निवासी दीपक शर्मा के नाबालिग बेटे के लापता होने की सूचना पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर विशेष टीम गठित की।

CCTV से मिली सफलता

स्टेडियम चौकी प्रभारी अरुण चाहर के नेतृत्व में टीम ने सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर तलाश अभियान चलाया। नगर क्षेत्राधिकारी सिद्धार्थ मिश्रा ने बताया कि किशोर को बिजनौर से सकुशल बरामद किया गया। पूछताछ में उसने बताया कि वह घूमने के लिए घर से निकला था।

Muzaffarnagar News: कातिल को नहीं मिली राहत, होमगार्ड मर्डर केस में फांसी की सजा

परिजनों ने पुलिस की सराहना की

कानूनी कार्रवाई के बाद किशोर को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बेटे के सुरक्षित मिलने पर परिवार ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की।

Location :  Muzaffarnagar

Published :  5 July 2026, 7:58 PM IST