UP Breaking News Live: कानपुर से लेकर अमेठी तक चुनाव आयोग के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, यहां पढे़ं यूपी की हर खबर

देश की राजधानी दिल्ली से संचालित डाइनामाइट न्यूज़ ने उत्तर प्रदेश की खबरों का नंबर-1 चहेता चैनल बनने का मुकाम हासिल किया है। इस खास उपल्ब्धि के मौके पर डाइनामाइट न्यूज़ उत्तर प्रदेश वासियों को खबरों का नया अनुभव देने जा रहे हैं। अब आपको उत्तर प्रदेश की सभी छोटी बड़ी खबरें केवल एक खबर में एक साथ पढ़ने को मिलेंगी। पढें यूपी की सभी खबरों को साथ यहां एक्सक्लूसिव लाइव ब्लॉग में...

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 6 October 2026 , 6:57 PM

Lucknow: देश की राजधानी दिल्ली से संचालित उत्तर प्रदेश की खबरों का नंबर-1 चैनल डाइनामाइट न्यूज़ नये प्रयोगों, बिग ब्रेकिंग समाचारों के साथ अपने कलेवर के लिए जाना जाता है। देश के सबसे अधिक जनसंख्या वाले राज्य यूपी का नंबर-1 चैनल होने के नाते हम अपने पाठकों के लिये खबरों की प्रस्तुतिकरण का नया अंदाज लेकर सामने आये हैं, जिससे प्रदेश वासियों को समाचारों का जानने का एक नया अनुभव मिलेगा। अपने पाठकों के लिये हम पेश कर रहे हैं यूपी की खबरों का एक लाइव ब्लॉग, जिसमें एक ही खबर में, एक ही जगह और एक क्लिक में आपको उत्तर प्रदेश की सभी खबरें एक साथ पढ़ने को मिलेंगी।

    The liveblog has ended.

    LIVE NEWS & UPDATES

    • 06 Oct 2026 06:57 PM (IST)

      Deoria News: रेलवे स्टेशन पर मोबाइल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी का वीवो मोबाइल बरामद

      देवरिया। देवरिया रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के मोबाइल चोरी करने वाले आरोपी को जीआरपी थाना देवरिया और आरपीएफ पोस्ट देवरिया की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी का वीवो वाई-22 मोबाइल बरामद हुआ है।

    • 06 Oct 2026 06:56 PM (IST)

      Sitapur News: सीतापुर के ऐतिहासिक मुरली निवास पर प्रशासन की नजर, नजूल भूमि मामले में नोटिस जारी

      सीतापुर के तामसेनगंज स्थित ऐतिहासिक मुरली निवास को लेकर प्रशासनिक कार्रवाई से हलचल बढ़ गई है। नजूल भूमि पर कब्जे की शिकायत के बाद मामला डीएम न्यायालय पहुंचा है। प्रशासन ने संबंधित पट्टेदारों को 15 दिन में जवाब और राजस्व अभिलेख प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। मंगलवार को टीम ने परिसर में नोटिस चस्पा कर कार्रवाई की जानकारी दी।

    • 06 Oct 2026 06:31 PM (IST)

      Pratapgarh News: कैशलेस इलाज के नाम पर शिक्षकों से वसूली, आयुष्मान विभाग पर ब्लैकमेलिंग का आरोप

      प्रतापगढ़। प्रदेश सरकार ने सूबे के शिक्षकों, शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को कैशलेस इलाज का तोहफा तो दे दिया, लेकिन प्रतापगढ़ जिले में स्वास्थ्य महकमा इस महत्वाकांक्षी योजना को पलीता लगा रहा है। आयुष्मान कार्ड से नाम कटवाने की मजबूरी का फायदा उठाकर विभाग के कर्मचारी शिक्षकों को ब्लैकमेल कर रहे हैं। आरोप है कि नाम हटाने के लिए प्रति शिक्षक 10 से 20 हजार रुपये की अवैध वसूली की जा रही है।

    • 06 Oct 2026 06:12 PM (IST)

      Sitapur News: सीतापुर में 9 साल पुराने जमीन विवाद का फैसला, चार दोषियों को 7-7 साल की सजा

      सीतापुर में करीब नौ वर्ष पुराने जमीन विवाद से जुड़े मारपीट और मौत के मामले में अदालत ने चार आरोपितों को दोषी करार दिया है। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या-01 ने रोज अली, अतीक, छोटकन्नू और समी को सात-सात वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई। अदालत ने प्रत्येक पर 10-10 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।

    • 06 Oct 2026 06:10 PM (IST)

      Hathras News: तालियों की गड़गड़ाहट के बीच हुआ लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज का भव्य समापन

      हाथरस। 115वें और तृतीय प्रांतीय लक्खी मेला मेला श्री दाऊजी महाराज का भव्य समापन मंगलवार को मेला पंडाल में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की उपस्थिति में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि ने की। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय, विधायक सदर अंजुला सिंह माहौर, विधायक सिकंदराराऊ वीरेंद्र सिंह राणा, जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ब्रज शरद माहेश्वरी, जिलाध्यक्ष अपना दल रवि सारस्वत, ब्लॉक प्रमुख पूनम पांडेय, जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल, पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा, सीडीओ पीएन दीक्षित समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

    • 06 Oct 2026 06:09 PM (IST)

      Ballia News: पाक्सो मामले में बाल अपचारी को 25 वर्ष का सश्रम कारावास

      बलिया। ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत बलिया पुलिस के मॉनिटरिंग सेल और अभियोजन विभाग की प्रभावी पैरवी के चलते पाक्सो एक्ट के एक मामले में मंगलवार को विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट कोर्ट संख्या-08, बलिया ने थाना फेफना में दर्ज पाक्सो एक्ट मुकदमा में सुनवाई करते हुए बाल अपचारी को 25 वर्ष का सश्रम कारावास और 20 हजार रुपये अर्थदंड की सजा दी गई। अर्थदंड न देने पर एक वर्ष का अतिरिक्त सश्रम कारावास भुगतना होगा। इसी मामले में धारा 363 भादवि के तहत पांच वर्ष के सश्रम कारावास और 10 हजार रुपये अर्थदंड तथा धारा 366 भादवि के तहत सात वर्ष के सश्रम कारावास और 10 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई गई। अर्थदंड नहीं देने पर क्रमश: तीन माह और छह माह का अतिरिक्त सश्रम कारावास भुगतना होगा।

    • 06 Oct 2026 05:44 PM (IST)

      Deoria News: देवरिया में सपा नेता विजय रावत ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान, वोट की सुरक्षा की अपील

      देवरिया के बरहज विधानसभा क्षेत्र में सपा नेता विजय रावत के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता अभियान के पांचवें दिन गांवों में जनसंपर्क किया गया। भागलपुर ब्लॉक के तेलिया कला, तेलिया शुक्ल और गड़वना में लोगों से नए मतदाताओं के नाम सूची में जुड़वाने और अपने मताधिकार की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने की अपील की गई। अभियान में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

    • 06 Oct 2026 05:42 PM (IST)

      Mirzapur News: मिर्जापुर में महिला की मौत के एक माह बाद भी कार्रवाई नहीं, पीड़ित परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

      मिर्जापुर में निजी अस्पताल में ऑपरेशन के बाद महिला की मौत के मामले में एक माह बाद भी कार्रवाई नहीं होने का आरोप है। पीड़ित परिवार का दावा है कि अस्पताल संचालक उन पर समझौते का दबाव बना रहा है और धमकियां दी जा रही हैं। परिवार ने निष्पक्ष जांच और एफआईआर दर्ज कर दोषियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई की मांग की है।

    • 06 Oct 2026 05:18 PM (IST)

      Jhansi News: चलती थार बनी आग का गोला, शॉर्ट सर्किट से मची अफरा-तफरी

      झांसी में चलती थार अचानक आग का गोला बन गई। परिवार के साथ मंदिर दर्शन के लिए निकले लोग उस वक्त दहशत में आ गए, जब बीच रास्ते चलती गाड़ी से अचानक धुआं उठने लगा और देखते ही देखते कार मे भीषण आग भड़क उठी। घटना चिरगांव क्षेत्र में निवी बॉर्डर के पास की बताई जा रही है। गाड़ी में आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि गनीमत रही कि समय रहते वाहन सवार सभी लोग गाड़ी से बाहर निकल आए और बड़ा हादसा टल गया।

    • 06 Oct 2026 05:16 PM (IST)

      Budaun News: बदायूं में खेत में बाजरा समेट रहे पिता-पुत्रों पर 20 लोगों का हमला

      बदायूं के जरीफनगर इलाके में सिलहरी-मदारपुर के बीच मंगलवार दोपहर एक खेत में बाजरे की बालियां इकट्ठा कर रहे पिता और उसके दो बेटों पर 20 लोगों ने लाठी-डंडे, भाले और तमंचों से हमला कर दिया। हमले में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    • 06 Oct 2026 05:14 PM (IST)

      Fatehpur News: फतेहपुर में 15 क्विंटल संदिग्ध रंगीन गुड़ बरामद, खाद्य विभाग ने छापेमारी कर कराया नष्ट

      फतेहपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटी और खराब गुड़ तैयार किए जाने की सूचना पर बड़ी कार्रवाई की। खखरेरू थाना क्षेत्र के चकिया गांव में छापेमारी के दौरान करीब 15 क्विंटल रंगीन गुड़ बरामद हुआ। विभाग के मुताबिक पुराने खराब गुड़ में चीनी मिलाकर दोबारा पकाया जा रहा था। चार नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं, रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

    • 06 Oct 2026 05:12 PM (IST)

      Ballia News: बलिया में धू-धू कर जली सड़क किनारे खड़ी कार, मचा हड़कंप

      बलिया। नरही थाना क्षेत्र के कोटवा नारायणपुर में मंगलवार की तड़के करीब चार बजे सड़क किनारे खड़ी एक कार अचानक धू-धू कर जल उठी। कार में आग लगने की जानकारी होते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस के अनुसार, जली हुई कार कोटवा नारायणपुर में कोटवा से लट्ठूडीह जाने वाली सड़क पर खड़ी मिली। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक वाहन गोरखपुर का बताया जा रहा है। हालांकि, अभी तक कार के मालिक या किसी अन्य व्यक्ति ने पुलिस से संपर्क नहीं किया है।

    • 06 Oct 2026 04:52 PM (IST)

      Hathras New: टिकरी खुर्द में दो दिवसीय खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण शुरू, 30 प्रशिक्षार्थियों को वितरित की गई किट

      हाथरस। खाद्य प्रसंस्करण विभाग के राजकीय फल संरक्षण केंद्र हाथरस की प्रभारी योगेश्वरी के निर्देशन में मंगलवार को विकासखंड सिकंदरा राऊ के ग्राम टिकरी खुर्द में मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार योजना के अंतर्गत दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में 30 प्रशिक्षार्थियों ने प्रतिभाग किया।

    • 06 Oct 2026 04:49 PM (IST)

      Sitapur News: सीतापुर में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, गले पर मिले निशान; पति फरार

      सीतापुर के संदना थाना क्षेत्र में 18 वर्षीय नवविवाहिता प्रतिज्ञा सिंह का शव घर की छत पर बने कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। मृतका के गले पर निशान मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच में जुटी हैं, जबकि पति फरार है।

    • 06 Oct 2026 04:47 PM (IST)

      Raebareli News: रायबरेली में PDA महापंचायत से सियासी हलचल तेज, नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने BJP पर बोला हमला

      रायबरेली में समाजवादी पार्टी की PDA महापंचायत के बाद जिले की सियासत गरमा गई है। पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने भाजपा सरकार पर मंदिर-मस्जिद की राजनीति और संविधान को कमजोर करने के आरोप लगाए। कार्यक्रम का आयोजन सपा नेत्री पूनम सिंह की अगुवाई में हुआ, जहां 2027 विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनाने का दावा किया गया।

    • 06 Oct 2026 04:12 PM (IST)

      Mainpuri Protest: सपा सुप्रीमो की गिरफ्तारी के विरोध में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया

      मैनपुरी में सपा सुप्रीमो की गिरफ्तारी के विरोध में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। ईशन नदी चौराहा पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता धरने पर बैठे। नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और सपा सुप्रीमो की तत्काल रिहाई की मांग की। प्रदर्शन में वकीलों और महिलाओं ने भी भाग लिया।

    • 06 Oct 2026 04:11 PM (IST)

      Hathras News: यादव ग्राउंड के पास 11 हजार वोल्ट लाइन से दो मजदूर झुलसे

      हाथरस के हाथरस गेट क्षेत्र स्थित यादव ग्राउंड के पास मंगलवार सुबह नीचे लटक रही 11 हजार वोल्ट की लाइन की चपेट में आने से दो मजदूर झुलस गए। रिहान और राम सिंह कैटरिंग काम के लिए जा रहे थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और विद्युत विभाग पर सवाल उठे।

    • 06 Oct 2026 04:10 PM (IST)

      Kannauj Protest: अखिलेश यादव की हिरासत पर सपाइयों ने धरना देकर जताया विरोध

      कन्नौज में अखिलेश यादव की हिरासत के विरोध में सपा कार्यकर्ता तिर्वा क्रॉसिंग स्थित लोहिया प्रतिमा के नीचे धरने पर बैठ गए। कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव की रिहाई और ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग की। सपा प्रवक्ता आकाश शाक्य ने भाजपा पर निशाना साधा। भीड़ बढ़ने पर भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई।

    • 06 Oct 2026 04:08 PM (IST)

      Amethi News: सपा कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन, लगाए जोरदार नारे

      अमेठी में मंगलवार को समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सड़क पर नारेबाजी करते हुए ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारे लगाए। जिलाध्यक्ष राम उदित यादव ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से इस्तीफे की मांग की। उन्होंने मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।

    • 06 Oct 2026 04:06 PM (IST)

      Jhansi Fire: मंदिर दर्शन को निकली थार में अचानक लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा

      झांसी के चिरगांव क्षेत्र में निवी बॉर्डर के पास चलती थार में अचानक आग लग गई। रोहित परिवार के साथ मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। गाड़ी से धुआं उठते ही आग भड़क उठी। वाहन सवार सभी लोग समय रहते बाहर निकल आए। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और बड़ा हादसा टल गया।

       

    • 06 Oct 2026 04:05 PM (IST)

      Fatehpur News: पुलिस ने CEIR पोर्टल से 127 मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाए फोन

      फतेहपुर पुलिस ने CEIR पोर्टल के जरिए खोए और गुम हुए 127 मोबाइल फोन बरामद किए। बरामद मोबाइल की कुल कीमत करीब 19 लाख रुपये बताई गई। मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में कार्यक्रम आयोजित कर ASP ने मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपे। लंबे समय बाद फोन मिलने पर लोगों के चेहरे खिल उठे।

    • 06 Oct 2026 03:21 PM (IST)

      Maharajganj News: मगरमच्छ के हमले में लापता युवक का 27 घंटे बाद शव बरामद

      महराजगंज के निचलौल बहुआर क्षेत्र में गेढ़हवा गांव के पास नारायणी नदी में मछली पकड़ने गए छबिलाल साहनी पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। वह नदी में लापता हो गए थे। पुलिस, वन विभाग, एसएसबी और एनडीआरएफ ने तलाश शुरू की। करीब 27 घंटे बाद मंगलवार दोपहर उनका क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ।

    • 06 Oct 2026 03:21 PM (IST)

      Kannauj News: शिवपाल यादव ने 2027 में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने का दावा किया

      कन्नौज पहुंचे सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 2027 में उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। राज्यसभा चुनाव में दो प्रत्याशी उतारने पर उन्होंने कहा कि सपा डरी नहीं है। शिवपाल ने भाजपा पर वोट चोरी और चंदे में गड़बड़ी के आरोप लगाए।

    • 06 Oct 2026 03:20 PM (IST)

      Sitapur Inspection: अपर आयुक्त ने बिसवां में विकास कार्यों और योजनाओं की समीक्षा की

      सीतापुर के बिसवां विकासखंड में विशेष सचिव एवं अपर आयुक्त रेखा एस. चौहान ने निरीक्षण किया। उन्होंने विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं की प्रगति देखी। अधिकारियों के साथ बैठक में कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक विकास और कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, फिर पौधरोपण किया।

    • 06 Oct 2026 03:18 PM (IST)

      Sultanpur News: घर के पास विशाल अजगर दिखने से ग्रामीणों में मचा हड़कंप

      सुलतानपुर के बल्दीराय थाना क्षेत्र के सादुल्लापुर गांव में मंगलवार को घर के पास विशाल अजगर दिखाई देने से हड़कंप मच गया। मिर्जा जरगाम कल्बे हैदर के घर के पास अजगर देखकर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोगों ने सतर्कता बरतते हुए अजगर को घेर लिया, ताकि वह आबादी की ओर न बढ़ सके।

    • 06 Oct 2026 03:17 PM (IST)

      Kisan Mahapanchayat: मुजफ्फरनगर में 7 अक्टूबर को किसानों का बड़ा जमावड़ा

      मुजफ्फरनगर में भारतीय किसान यूनियन तोमर की 7 अक्टूबर को प्रस्तावित किसान महापंचायत को लेकर तैयारियां तेज हैं। जीआईसी मैदान में होने वाली महापंचायत की व्यवस्थाओं का राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर ने जायजा लिया। उन्होंने किसानों से शांतिपूर्ण तरीके से महापंचायत में पहुंचने की अपील की और व्यवस्थाओं को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

    • 06 Oct 2026 01:47 PM (IST)

      Sitapur News: रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आया युवक

      सीतापुर के खैराबाद थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर रेलवे लाइन पार करते समय गुड्डू ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में लखनऊ रेफर कर दिया।

    • 06 Oct 2026 01:40 PM (IST)

      INDIA Bloc Protest LIVE: ‘चुनाव वोट से हराएंगे...’, अखिलेश यादव का बयान, चुनाव आयोग और BJP पर साधा निशाना

      नई दिल्ली Live Update: चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष के प्रदर्शन के दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, “चुनाव वोट से हराएंगे इन लोगों को, चुनाव आयुक्त भी हटेंगे और बीजेपी भी हटेगी।” उन्होंने SIR और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर विपक्ष के रुख को दोहराया।

    • 06 Oct 2026 01:26 PM (IST)

      Deoria IGRS: लापरवाही पर 11 अधिकारियों पर कार्रवाई, चार ईओ को प्रतिकूल प्रविष्टि

      देवरिया में आईजीआरएस, राजस्व वसूली और विभागीय लक्ष्यों की समीक्षा के दौरान लापरवाही मिलने पर 11 अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। आईजीआरएस में अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर चार ईओ को प्रतिकूल प्रविष्टि देने को कहा गया। जल निगम ग्रामीण के अधिशासी अभियंता और भलुअनी एडीओ पंचायत पर भी कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

    • 06 Oct 2026 01:25 PM (IST)

      Fatehpur Accident: कच्चा मकान भरभराकर गिरा, मां समेत तीन बच्चियां मलबे में दबीं

      फतेहपुर के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के साई गांव में मंगलवार को कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। मलबे में मां और तीन बच्चियां दब गईं। ग्रामीणों ने तुरंत राहत-बचाव कर सभी को बाहर निकाला। घायल मां और बच्चियों को सीएचसी गोपालगंज में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई।

    • 06 Oct 2026 01:24 PM (IST)

      Farrukhabad Protest: चुनाव आयोग के खिलाफ सपाइयों का हल्लाबोल, गूंजे जोरदार नारे

      फर्रुखाबाद में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया को लेकर चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान सपाइयों ने जोरदार नारेबाजी की और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठाई। सपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों पर जवाबदेही जरूरी है।

    • 06 Oct 2026 01:23 PM (IST)

      Budaun Water Scheme: सड़क पर गहरा गड्ढा, राहगीरों की बढ़ी परेशानी

      बदायूं के बिल्सी क्षेत्र के खितौरा गांव में हर घर नल-जल योजना के तहत पाइपलाइन बिछाने के बाद सड़क की मरम्मत नहीं हुई। महलोली रोड तिराहे के पास गहरा गड्ढा राहगीरों और स्कूली बच्चों के लिए परेशानी बना है। पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से रोजाना हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। ग्रामीणों ने जल्द सड़क मरम्मत की मांग की है।

    • 06 Oct 2026 01:10 PM (IST)

      Fatehpur Murder: पत्नी की चाकू से हत्या, पति को उम्रकैद और जुर्माना

      फतेहपुर के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के दावतपुर गांव में 2021 में पत्नी गुलनाज की चाकू से हत्या करने वाले पति नजमुल हसन को अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई। अपर सत्र न्यायाधीश FTC-2 अजय सिंह प्रथम ने आरोपी पर 25 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया। शासकीय अधिवक्ता अजय सिंह ने अभियोजन की ओर से दलीलें पेश कीं।

    • 06 Oct 2026 01:09 PM (IST)

      Fatehpur Crackers: अवैध पटाखों का जखीरा मिला, तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

      फतेहपुर के बहुआ कस्बे में अवैध पटाखों के जखीरे पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। दो आतिशबाजों के गोदामों से करीब 2.50 लाख रुपये के पटाखे बरामद हुए। अवैध कारोबारियों को संरक्षण देने के आरोप में एसपी ने ललौली थाना प्रभारी, अपराध निरीक्षक और बहुआ चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर किया। लाइसेंस की भी जांच जारी है।

    • 06 Oct 2026 12:01 PM (IST)

      Deoria Crime: पुरानी रंजिश में दरवाजे पर दो राउंड फायरिंग, मचा हड़कंप

      देवरिया के मईल थाना क्षेत्र के कुंडौली गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि कुछ लोगों ने दरवाजे पर पहुंचकर गाली-गलौज, दो राउंड फायरिंग और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने घर में घुसकर तोड़फोड़ और वाहन क्षतिग्रस्त करने का भी आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    • 06 Oct 2026 12:00 PM (IST)

      Mirzapur Accident: ब्रेक फेल ट्रक ने कार को मारी टक्कर, महिला की मौत

      मीरजापुर के ड्रमंडगंज घाटी में देर रात बड़ा सड़क हादसा हुआ। बड़का मोड़ घुमान पर ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित ट्रक ने आगे चल रही कार को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में महिला समेत चार लोग गंभीर घायल हुए। इलाज के दौरान महिला को मृत घोषित कर दिया गया।

    • 06 Oct 2026 12:00 PM (IST)

      Budaun Crime: गन्ने के खेत में मिला किसान का शव, हत्या की आशंका

      बदायूं के जरीफनगर थाना क्षेत्र के भीमपुर दोस्तपुर गांव में गन्ने के खेत में किसान का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान संभल के जुनावई थाना क्षेत्र निवासी 40 वर्षीय छत्रपाल के रूप में हुई है। वह अपने खेत की ट्रैक्टर से जुताई कराने गांव आया था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

    • 06 Oct 2026 11:33 AM (IST)

      Raebareli News: युवा मोर्चा अध्यक्ष पर धारदार हथियार से कथित जानलेवा हमला

      रायबरेली के डीह थाना क्षेत्र में युवा मोर्चा विधानसभा अध्यक्ष दिलीप मौर्य पर कथित जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। खुरहटी गांव निवासी दिलीप शहर से घर लौट रहे थे। आरोप है कि रास्ते में कुछ बदमाशों ने उन्हें रोककर धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल दिलीप को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

    • 06 Oct 2026 11:29 AM (IST)

      Budaun Temple: 16 साल का हिसाब मांगते ग्रामीण, भूख हड़ताल पर बैठे

      बदायूं के बिसौली तहसील स्थित परौली गांव के प्रसिद्ध श्री ठाकुर जी महाराज मंदिर के प्रबंधन को लेकर विवाद बढ़ गया है। व्यवस्था में सुधार और पारदर्शिता की मांग को लेकर ग्रामीणों ने भूख हड़ताल शुरू की है। ग्रामीण पिछले 16 वर्षों की मंदिर आय-व्यय और जमीन के किराये का पूरा हिसाब सार्वजनिक करने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही है।

    • 06 Oct 2026 11:28 AM (IST)

      Bareilly Death: चिता से उठाया शिक्षिका का शव, पोस्टमार्टम में चौंकाने वाले संकेत

      बरेली के नवाबगंज में शिक्षिका सुधा की संदिग्ध मौत के बाद अंतिम संस्कार रोक दिया गया। सोमवार को सिंधैया नदी किनारे चिता तैयार थी, तभी ऑनर किलिंग की आशंका की सूचना पर पुलिस पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जांच में जहर के लक्षण और गले पर फंदे का निशान मिला है। मौत की वजह स्पष्ट करने के लिए विसरा सुरक्षित किया गया। ऑनर किलिंग की पुष्टि नहीं हुई है।

    • 06 Oct 2026 11:26 AM (IST)

      Prayagraj Hoarding War: कांग्रेस के संदेश पर भाजपा का पलटवार, बढ़ी सियासी हलचल

      प्रयागराज में कांग्रेस और भाजपा की होर्डिंग को लेकर सियासी तकरार चर्चा में है। कांग्रेस की होर्डिंग में ब्राह्मण, दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यकों के साथ का संदेश दिया गया। जवाब में भाजपा ने नेहरू वंशज को लेकर पलटवार किया।

    • 06 Oct 2026 11:24 AM (IST)

      Sultanpur Police: आधी रात गायक संजय यदुवंशी के घर पहुंची पुलिस

      सुलतानपुर में अवधी गायक और यूट्यूबर संजय यदुवंशी के घर सोमवार देर रात पुलिस ने दबिश दी। कोतवाली नगर और धम्मौर थाने की संयुक्त टीम एक मुकदमे में वांछित बताए जा रहे संजय की तलाश में पहुंची थी, लेकिन वह घर पर नहीं मिले। इस दौरान पुलिस और परिजनों के बीच बातचीत व नोकझोंक का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ। इसके बाद दोनों पक्षों के अलग-अलग दावे सामने आए।

    • 06 Oct 2026 11:23 AM (IST)

      Mainpuri Accident: कंटेनर ने बाइक रौंदी, मां और दो बेटियों की मौत

      मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र में जीटी रोड पर मंगलवार तड़के भीषण हादसा हो गया। कंटेनर ने बाइक को रौंद दिया, जिससे मां और उसकी दो मासूम बेटियों की मौत हो गई। बाइक चला रहा पति गंभीर घायल हो गया। हादसे के बाद बाइक कंटेनर में फंस गई और जूतों के कार्टूनों में आग लग गई। पुलिस और दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

    • 06 Oct 2026 11:22 AM (IST)

      Hathras Accident: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दोनों सवार गंभीर घायल

      हाथरस के सासनी क्षेत्र में आगरा-अलीगढ़ मार्ग पर 14 नंबर भट्टा के पास सोमवार रात दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एनएचएआई पेट्रोलिंग टीम ने घायलों को सासनी सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों की गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

    • 06 Oct 2026 11:20 AM (IST)

      Muzaffarnagar Encounter: 25 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने मारी गोली

      मुजफ्फरनगर में नई मंडी पुलिस और 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। सिसौना रोड पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने बाइक सवार बदमाश को रोकने की कोशिश की। पुलिस के अनुसार, उसने भागते समय बाइक गिरने के बाद टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। उसके पास से तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद हुई।

    • 06 Oct 2026 11:18 AM (IST)

      Mirzapur School: दिव्या मित्तल वीडियो के बाद फिर वन विभाग में अड़चन आई

      मिर्जापुर के हलिया ब्लॉक के लहुरियादह गांव स्थित उच्चीकृत प्राथमिक विद्यालय के निर्माण में फिर अड़चन आ गई है। पूर्व IAS दिव्या मित्तल का वीडियो वायरल होने के बाद काम में तेजी आई थी। करीब 0.169 हेक्टेयर जमीन और ₹25.58 लाख बजट मिलने के बाद निर्माण शुरू हुआ, लेकिन अब वन विभाग की आपत्ति से प्रस्तावित पूर्व माध्यमिक विद्यालय का काम दोबारा रुक गया है।

    • 06 Oct 2026 11:16 AM (IST)

      Road Quality: विधायक ने हाथों से उखाड़ी सड़क

      फतेहपुर के अलीपुर-हसनापुर मार्ग पर सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर विधायक जय कुमार सिंह जैकी ने सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों की शिकायत पर पहुंचे विधायक ने हाथों से सड़क की परत उखाड़कर मानकों की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से शिकायत की बात कही। वहीं, अधिकारियों ने निर्माण को नई तकनीक और निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुसार बताया। जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

    • 06 Oct 2026 11:16 AM (IST)

      Deoria Crime: विवाद में युवक को चाकू मारा

      देवरिया के बरियारपुर थाना क्षेत्र के जटमलपुर गांव के पास सोमवार रात विवाद के दौरान युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, धनौती कला निवासी दीपक यादव का जटमलपुर निवासी अभिषेक कुशवाहा से किसी बात को लेकर विवाद हुआ। मामला बढ़ने पर अभिषेक ने दीपक की कमर के पास चाकू से वार कर दिया। गंभीर हालत में पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया।

    • 06 Oct 2026 11:15 AM (IST)

      Rajya Sabha BJP List: कानपुर के दो नेताओं को मिला टिकट

      भाजपा ने यूपी की 10 राज्यसभा सीटों के लिए 8 प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। सूची में कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र से प्रकाश पाल और गोपी कृष्ण पांडेय को जगह मिली है। श्रुति गंगवार का नाम भी क्षेत्र से जुड़ा है। 16 अक्टूबर को मतदान होगा। पार्टी की सूची में संगठनात्मक अनुभव और सामाजिक प्रतिनिधित्व पर जोर दिखता है।

Location :  Lucknow

Published :  6 October 2026, 11:11 AM IST