
बिग ब्रेकिंग (Source: Dynamite News)
Lucknow: देश की राजधानी दिल्ली से संचालित उत्तर प्रदेश की खबरों का नंबर-1 चैनल डाइनामाइट न्यूज़ अपने तेज-तर्रार रिपोर्टिंग और बड़ी खबरों के त्वरित अपडेट के लिए जाना जाता है। उत्तर प्रदेश की हर छोटी-बड़ी हलचल पर हमारी नजर रहती है। इसी कड़ी में 23 सितंबर 2026 को हम आपके लिए यूपी की हर जरूरी खबर का एक साथ अपडेट लेकर आए हैं।
प्रदेश में आज मौसम से लेकर सियासत, अपराध, प्रशासन, ट्रैफिक और जनसरोकार से जुड़ी कई अहम खबरें सामने आ सकती हैं। कहीं बारिश और मौसम का बदला मिजाज लोगों की चिंता बढ़ा सकता है तो कहीं अपराध और प्रशासन से जुड़े मामलों में नए अपडेट सामने आ सकते हैं। राजनीतिक गतिविधियों पर भी आज नजर बनी रहेगी।
ऐसे में अलग-अलग खबरों को खोजने की जरूरत नहीं है। डाइनामाइट न्यूज़ के UP Live Blog में आपको उत्तर प्रदेश की दिनभर की हर बड़ी खबर एक ही जगह मिलती रहेगी।
लखनऊ से लेकर नोएडा, प्रयागराज, कानपुर, वाराणसी, गोरखपुर, मेरठ और प्रदेश के अन्य जिलों की महत्वपूर्ण खबरों को हम लगातार अपडेट करते रहेंगे। मौसम का नया अलर्ट हो, कोई बड़ा हादसा, अपराध की खबर, प्रशासनिक कार्रवाई, ट्रैफिक अपडेट या सियासी हलचल- हर जरूरी खबर पर हमारी नजर रहेगी।
24 सितंबर 2026 के इस लाइव ब्लॉग में पढ़िए यूपी की सियासत, अपराध, मौसम, प्रशासन और जनसरोकार से जुड़ी हर बड़ी खबर की पल-पल की अपडेट। घटनाक्रम बदलने के साथ यह लाइव ब्लॉग भी लगातार अपडेट होता रहेगा।
जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर का निरीक्षण कर विभिन्न कार्यालयों एवं पटलों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने जिला पूर्ति कार्यालय, फौजदारी अभिलेखागार, राजस्व अभिलेखागार, चकबंदी कार्यालय, संयुक्त कार्यालय, आपात सहायता कार्यालय, नजारत सदर सहित अन्य कार्यालयों/पटलो का निरीक्षण किया।
जिला मुख्यालय पर कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली सनसनीखेज वारदात में छेड़खानी का विरोध करने वाली बीफार्मा छात्रा को कार से कुचल दिया गया। जिलाधिकारी कार्यालय के ठीक सामने हुई इस वारदात में गंभीर रूप से घायल छात्रा की हालत अब लखनऊ मेडिकल कॉलेज में चिंताजनक बताई जा रही है। घटना के बाद से छात्रा के परिजनों में कोहराम मचा है।
कौशाम्बी में पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने गंगा नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या की कोशिश की। घटना संदीपन घाट थाना क्षेत्र के बसेढ़ी गांव के पास की बताई जा रही है। भरवारी निवासी अंकित कुशवाहा का पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद युवक ने फेसबुक लाइव किया और कथित तौर पर सुसाइड नोट दिखाते हुए ससुराल पक्ष पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया।
193 अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी से जुड़े नेताओं की राजनीतिक सक्रियता बढ़ती नजर आ रही है। संभावित दावेदारों द्वारा क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क और ग्रामीणों से संवाद किया जा रहा है।
पट्टी कोतवाली के नगर पंचायत कस्बे में एक युवक की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। बुधवार रात उसने किसी वजह से जहरीला पदार्थ खा लिया था। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सीएचसी पट्टी लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग स्टाफ ने काम बंद कर ओपीडी के बाहर बैठकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। नर्स प्रीति कुशवाहा के साथ मारपीट के मामले में अब तक कार्रवाई नहीं होने से नर्सिंग स्टाफ नाराज है। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का आरोप है कि अस्पताल में ड्यूटी के दौरान नर्स के साथ मारपीट की गई, लेकिन मामले में अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई।
सिसवा विधानसभा क्षेत्र 317 से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी रहे उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री सुशील टिबड़ेवाल ने क्षेत्र के शोक संतप्त परिवारों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। कोहड़वल गांव के सिसवाडीह टोले में दिवंगत इंदल भारती के परिजनों को आर्थिक सहायता देते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। वहीं, अरुण राजभर के निधन पर उनके परिवार से मुलाकात की। पिपरा गांव में सपा के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष महातम यादव की पत्नी के निधन पर भी उनके आवास पर पहुंच कर दुख साझा किया।
Location : Lucknow
Published : 24 September 2026, 10:42 AM IST