Uttar Pradesh: फतेहपुर में भयानक सड़क हादसा, हाई-वे जाम, 3 लोग गंभीर

यूपी के फतेहपुर में शुक्रवार को दो ट्रेलर की भीषण भिड़ंत हो गई जिससे घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। गंभीर रूप से घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। हादसे के बाद हाई-वे पर जाम लग गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इस घटना से फतेहपुर में सड़क सुरक्षा के दावों की पोल खुल गई है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 28 November 2025, 2:06 PM IST

Fatehpur: जनपद में हादसों का दौर थम रहा है। शुक्रवार को  दो ट्रेलर की आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई जिससे 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। हादसे के बाद हाई-वे पर जाम लग गया।

मामला कल्याणपुर थाना क्षेत्र में मुरादीपुर चौराहे का है। घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर जमा हो गए, जिससे सड़क पर दोनों ओर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पुहंची और जाम हटाने और भीड़ को शांत करने का प्रयास किया।

हाई-वे पर लगा लंबा जाम

जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह धान लदे दो ट्रेलर की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। भिड़ंत के बाद ट्रेलर में लदा धान हाई-वे पर बिखर गया। सूचना पर पहुंच पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हादसे में 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद सड़क में अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। पुलिस ने ट्रैफिक को बहाल करने का प्रयास जारी किया। हादसे के बाद हाई-वे पर जाम लग गया।

फतेहपुर में बड़ा हादसा, अज्ञात वाहन ने युवक को मारी जोरदार टक्कर, हालत नाजुक

राहगीरों ने पुलिस को दी सूचना

आसपास से गुजर रहे राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को आनन-फानन जिला अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Video: फतेहपुर में पुलिस ने किया खुलासा, मुठभेड़ में घायल इनामिया लुटेरा गिरफ्तार; जानें क्या है पूरा मामला

पुलिस ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

इस घटना से फतेहपुर में सड़क सुरक्षा के दावों की पोल खुल गई है।

खबर अपडेट हो रही है...

Location : 
  • Fatehpur

Published : 
  • 28 November 2025, 2:06 PM IST