
जमीन पर दबंगों द्वारा अवैध कब्जा IMG-DYNAMITE NEWS
HAMIRPUR: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक जमीन पर दबंगों द्वारा अवैध कब्जा करने का मामला सामने आ रहा है। जिसके चलते पीड़ित ने जिलाधिकारी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।
जमीन पर दबंगों द्वारा अवैध कब्जा
IMG-DYNAMITE NEWS
बता दें कि पूरा मामला हमीरपुर बिंवार थाना क्षेत्र के बान्धुर खुर्द गांव का है। जहां कैंसर से पीड़ित एक व्यक्ति ने अपनी जमीन पर दबंगों द्वारा अवैध कब्जा किए जाने का आरोप लगाया है। जमीन का बैनामा और दाखिल-खारिज उसके नाम होने के बावजूद कुछ लोग उसकी जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। इलाज के लिए दिल्ली एम्स जाने के दौरान आरोपियों ने उसकी अनुपस्थिति का फायदा उठाकर जमीन पर अतिक्रमण किया। पीड़ित ने अपनी ही जमीन पर जुताई-बुवाई करने से रोकने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। मामले को लेकर पीड़ित ने जिलाधिकारी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।
यह भी पढ़े- फिरोजाबाद-एटा जाने को मजबूर होंगे लोग? अवागढ़ में पटाखों की परमिशन न मिलने पर धरने पर बैठे ग्रामीण
बिंवार थाना क्षेत्र के बान्धुर खुर्द निवासी शेखर सिंह का आरोप है कि बैनामा और दाखिल-खारिज उनके नाम होने के बावजूद दबंगों द्वारा उनकी जमीन पर अवैध कब्जा किया जा रहा है। पीड़ित के मुताबिक, गाटा संख्या 411 और 516 में स्थित उनकी जमीन पर आरोपियों ने अतिक्रमण कर लिया है। कैंसर के इलाज के लिए दिल्ली एम्स जाने के दौरान उनकी अनुपस्थिति का फायदा उठाकर दबंगों ने जमीन पर कब्जा कर लिया।
यह भी पढ़े- पति ने पत्नी को जंजीर से बांधा, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
पीड़ित का कहना है कि जब वह अपनी जमीन पर जुताई-बुवाई करने पहुंचते हैं, तो उन्हें रोकने के साथ जान से मारने की धमकी भी दी जाती है। मामले को लेकर पीड़ित शेखर सिंह अपने भतीजे अभिनव सिंह के साथ जिलाधिकारी के पास पहुंचे और शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने राजस्व टीम से तत्काल जमीन की पैमाइश कराने, भूमि की सीमाएं चिन्हित करने और कथित अवैध कब्जा हटवाने की मांग की है। इसके साथ ही पीड़ित ने अपनी सुरक्षा के लिए प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।
Location : Hamirpur
Published : 2 November 2026, 3:28 PM IST