
पुलिस ने गोवंश तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 6 गोवंशों को मुक्त कराया गया है। । (img-dynamite news)
Deoria: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के भलुअनी थाना क्षेत्र में पुलिस ने गोवंश तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पिकअप वाहन से 6 गोवंशों को बरामद किया है और मौके से ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।
देवरिया के भलुअनी थाना क्षेत्र में पुलिस ने गोवंश तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 6 गोवंशों को मुक्त कराया गया है। गोवंशों को एक पिकअप वाहन में क्रूरतापूर्वक बांधकर मारने के लिए बिहार ले जाया जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी करते हुए मौके से पिकअप को जब्त कर लिया। वहीं मौके से वाहन चालक को गिरफ्तार कर वाहन को सीज भी कर दिया गया है।
पुलिस ने पिकअप वाहन को सीज कराया गया है। (img-dynamite news)
यह भी पढ़ें- बेटी के सामने चीनी महिला को गले लगाते दिखे एनवीडिया के जेन्सेन हुआंग, वायरल तस्वीरों ने खोला बड़ा राज
पूरा मामला बीती रात 14 नवंबर का है, जहां देवरिया के भलुअनी पुलिस को सूचना मिली थी, कि एक पिकअप वाहन में गोवंशों को लादकर बिहार ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने करौंदी चौराहे पर चेकिंग शुरू कर दी। पुलिस को देखते ही चालक पिकअप लेकर भागने लगा। पुलिस ने उस वाहन का पीछा करना शुरू कर दिया और ग्राम शिवधरिया में स्थानीय लोगों के सहयोग से वाहन को रोकने में सफल रहे।
मौके से पिकअप चालक ओमप्रकाश यादव के पुत्र शिवम यादव जो कि शिवबनकटा निवासी है,उसे भटनी थाना को गिरफ्तार कर लिया गया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें बुरी तरह बांधे गए 6 गोवंशों को बरामद किया, जिन्हें बाद में पुलिस ने मुक्त कराया।
पुलिस ने पिकअप वाहन को सीज करते हुए थाना भलुअनी में मु0अ0सं0 183/2026 के तहत गोवध निवारण अधिनियम की धारा 3/5ए/8 और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 में मुकदमा दर्ज किया है। मामले में अन्य संलिप्त आरोपियों की तलाश और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
फिलहाल पुलिस गिरफ्तार चालक से पूछताछ कर इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगी है।
Location : Deoria
Published : 15 November 2026, 7:56 PM IST
Topics : Cattle Smuggling Deoria UPnews uppolice uttar pradesh