
स्योहारा (बिजनौर): जनपद के स्योहारा थाना क्षेत्र के ग्राम श्यामाबाद में गुरुवार को एक व्यक्ति पर अज्ञात लोगों ने चाकुओं से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।
घटना जनपद बिजनौर के थाना स्योहारा के गांव श्यामाबाद की है। घायल शख्स की पहचान श्यामाबाद गांव निवासी समरपाल सिंह (45) के रूप में हुई है जो गंभीर रूप से घायल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार किसी विवाद के चलते समरपाल सिंह पर कुछ अज्ञात लोगों ने चाकुओं से हमला कर दिया। हमला इतना गंभीर था कि समरपाल सिंह को तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।
मामले की जांच करती पुलिस
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। फिलहाल हमले के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश जारी है।
ग्राम में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। पुलिस प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
जानकारी के मुताबिक दबंगों ने शख्स को घर से बुलाकर चाकुओं से हमला कर दिया। हमलावरों ने व्यक्ति को जबरन बाइक पर बैठाने की कोशिश भी की लेकिन इतने में लोगों के आ जाने से हमलावर भाग खड़े हुए। घायल व्यक्ति को फौरन उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर के लिए रैफर कर दिया गया।
पीड़ित की बेटी सोनी ने बताया कि गांव के लोगों ने मेरे पापा के साथ मारपीट की और चाकू से वार कर दिया। उसने हमला करने वालों का नाम लक्की और राजन बताया । उसने आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की है।
मामले की जानकारी देते पुलिस क्षेत्राधिकारी
सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हमले के कारणों की जांच की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है। हमले के कारणों की जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
Beta feature
Beta feature
Beta feature
Location : Bijnor
Published : 26 September 2025, 5:08 AM IST
Topics : Bijnor Knife Man attacked Uttar Pradesh Crime