UPSSSC Vacancy: यूपी में वन विभाग में इन पदों पर मिलेगी नौकरी, कब तक कर सकते हैं आवेदन

यूपी में वन विभाग में जॉब तलाश रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। दरअसल उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने वन विभाग में कई पदों पर नौकरी निकाली है। इच्छुक आवेदक विभाग की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 27 April 2026, 4:55 PM IST

Lucknow: उत्तर प्रदेश में 12वीं पास युवाओं के लिए शानदार मौका है। दरअसल उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC), लखनऊ ने वन विभाग में कई पदों पर भर्ती निकाली है। जॉब के लिए इच्छुक आवेदक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं।

पदों की संख्या

इस भर्ती अभियान के तहत वन रक्षक (Forest Guard)  और वन्य जीव रक्षक (Wildlife Guard) के  708 पदों को भरा जाएगा।

आवेदन तिथि

इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी, जिन्होंने PET 2025 परीक्षा दी है, वे 30 जून 2026 से 20 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

शैक्षिक योग्यता

इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी का इंटरमीडिएट (12वीं) या उसके समकक्ष किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके अलावा, उम्मीदवार का Preliminary Eligibility Test (PET 2025) में शामिल होना भी जरूरी है, क्योंकि चयन प्रक्रिया में PET स्कोर का उपयोग किया जाएगा।

आयु सीमा

अभ्यर्थी की आयु 1 जुलाई 2026 को न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणियों जैसे अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) आदि के उम्मीदवारों को सरकार के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

 चयन प्रक्रिया

  • PET-2025 स्कोर: उम्मीदवार का प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET 2025) में शामिल होना अनिवार्य है। चयन के लिए PET-2025 के मानकीकृत (Normalized) अंकों का उपयोग किया जाएगा
  • मुख्य परीक्षा: PET-2025 के स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को मुख्य लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने से पहले मुख्य परीक्षा शुल्क अलग से जमा करना होगा
  • दस्तावेज सत्यापन: मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को Document Verification (DV) के लिए बुलाया जाएगा।सभी आवश्यक प्रमाण पत्रों की जांच की जाएगी
  • चिकित्सा परीक्षण: अंतिम चयन से पहले उम्मीदवारों का मेडिकल टेस्ट किया जाएगा। यह परीक्षण निर्धारित शारीरिक और स्वास्थ्य मानकों के अनुसार होगा।

ऐसे करें आवेदन

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. PET 2025 रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  3. संबंधित भर्ती लिंक पर क्लिक करके आवेदन फॉर्म खोलें।
  4. सभी जरूरी जानकारी (व्यक्तिगत व शैक्षिक) सही-सही भरें।
  5. पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  6. ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  7. फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करें।
  8. भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें।

इस पदों के लिए आवेदन करने वाले इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन करने से संबंधित सभी नियम और निर्देश भली-भांति पढ़ लें।

Location :  Lucknow

Published :  27 April 2026, 4:55 PM IST