Noida News: अचानक क्यों फूटा लोगों का गुस्सा? सेक्टर-18 में गैस सिलेंडर को लेकर लगाया जाम, नारेबाजी कर कही ये बात

नोएडा के सेक्टर 18 में गैस सिलेंडर न मिलने से नाराज़ लोगों ने मेन रोड पर जाम लगा दिया। लोगों का आरोप है कि कई दिनों से गैस एजेंसी से सिलेंडर नहीं मिल रहा है। गुस्साए लोगों ने सड़क पर प्रदर्शन किया जिससे ट्रैफिक प्रभावित हो गया।

Post Published By: Sapna Srivastava
Updated : 12 March 2026, 2:47 PM IST

Noida: अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच चल रहे टकराव का असर गैस सप्लाई पर पड़ रहा है। पश्चिम एशिया में हालात बिगड़ने की वजह से एलपीजी की सप्लाई प्रभावित हुई है। इसका असर भारत के कई शहरों में भी देखने को मिल रहा है। इसी बीच नोएडा में गैस सिलेंडर न मिलने से लोगों का गुस्सा सड़क पर दिखा।

सेक्टर-18 में सड़क पर उतरे लोग

सेक्टर 18 मेन रोड पर गैस सिलेंडर न मिलने से परेशान लोगों ने जाम लगा दिया। लोगों ने बताया कि कई दिनों से उन्हें गैस सिलेंडर नहीं मिल रहा है और एजेंसी के चक्कर लगाने के बाद भी खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। गुस्साए लोगों ने सड़क पर खड़े होकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। देखते ही देखते वहां लंबा जाम लग गया और सड़क पर गाड़ियों की लाइन लग गई।

परीक्षा के बीच नोएडा के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर

पुलिस ने समझाकर हटाया जाम

जाम की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों को समझाया और धीरे-धीरे सड़क खाली करवाई। इसके बाद ट्रैफिक को फिर से चालू कराया गया। हालांकि लोगों ने बताया कि अगर जल्द ही गैस सिलेंडर की समस्या हल नहीं हुई तो वे फिर से प्रदर्शन कर सकते हैं।

बड़े शहरों में भी दिख रही परेशानी

गैस की सप्लाई में दिक्कत का असर देश के कई शहरों में देखने को मिल रहा है। बेंगलुरु, मुंबई और चेन्नई जैसे शहरों में कई होटल और रेस्टोरेंट को गैस की कमी की वजह से परेशानी हो रही है। कुछ जगहों पर रसोई तक बंद करनी पड़ी है। कई शहरों में गैस एजेंसी के बाहर लोगों की लंबी लाइनें भी देखी जा रही हैं। हालांकि गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स ने बताया कि घरेलू एलपीजी की बड़ी कमी नहीं है और सप्लाई को सामान्य करने की कोशिश की जा रही है।

कानपुर से नोएडा तक दूल्हे के पीछे-पीछे दौड़ी दुल्हन, लेकिन अभी तक नहीं मनाई सुहागरात, अब पुलिस करेगी इंसाफ; जानें पूरा मामला

इंडक्शन पर बनने लगा खाना

गैस की कमी के चलते कुछ होटल और रेस्टोरेंट अब इंडक्शन स्टोव पर खाना बना रहे हैं। खासकर चेन्नई में कई जगह दाल, चावल और सांभर जैसे खाने इंडक्शन पर बनाए जा रहे हैं। यानि जहां पहले गैस सिलेंडर का इस्तेमाल होता था। वहां अब बिजली से काम चलाया जा रहा है।

Location : 
  • Noida

Published : 
  • 12 March 2026, 2:47 PM IST