
डीएम की नोटिस मिलते ही सरपट दौड़ी जनपद की पुलिस
Maharajganj: जनपद में पराली जलाने की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने अब सख्त तेवर अपना लिया है। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा द्वारा लगातार गांव-गांव जाकर किसानों को पराली न जलाने के लिए समझाया जा रहा था, लेकिन इसके बावजूद कई जगहों पर पराली जलाने की शिकायतें आती रहीं।
प्रशासन की चेतावनियों के बाद भी स्थिति में सुधार न होने पर सोमवार की रात जिलाधिकारी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जनपद के चार एसडीएम, उपनिदेशक कृषि, दर्जनभर थानेदारों और कई ग्राम प्रधानों को नोटिस जारी कर दिया। ग्राम प्रधानों को 95(1) के तहत नोटिस देते हुए उनसे जवाब तलब किया गया है।
Maharajganj: डाइनामाइट न्यूज की खबर का बड़ा असर, बंद पड़े उच्च प्राथमिक विद्यालय में पढाई शुरू
नोटिस जारी होते ही प्रशासनिक और पुलिस महकमे में हलचल मच गई। जिन अधिकारियों और थानेदारों को नोटिस मिला, वे खेतों में सक्रिय हो गए तथा पराली जलाने की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए तत्काल अभियान तेज कर दिया। मंगलवार को श्यामदेउरवा थाने की पुलिस टीम पूरे दिन खेतों में दौड़ती नजर आई। थानाध्यक्ष ने फोर्स के साथ कई स्थानों पर पराली बुझाई और किसानों को चेतावनी देते हुए दोबारा ऐसा न करने की नसीहत दी।
इसी क्रम में श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के अंध्या सिवान में पराली जलाने की सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने जल रही पराली को बुझाया और मौके पर मिले किसान के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की। इस दौरान उपस्थित अन्य किसानों को कड़े शब्दों में चेताया गया कि पराली जलाते पाए जाने पर उनके खिलाफ भी इसी प्रकार की कार्रवाई की जाएगी।
Maharajganj: निचलौल में अनियंत्रित ट्रेलर पलटा, चालक ने नियंत्रण करने की पूरी कोशिश की मगर…
पुलिस द्वारा लगातार खेतों में गश्त बढ़ा दी गई है ताकि किसी भी अनियमितता को तुरंत रोका जा सके। प्रशासन का कहना है कि पराली जलाने से न सिर्फ पर्यावरण को भारी नुकसान होता है बल्कि वायु गुणवत्ता भी प्रभावित होती है। इसलिए किसी भी कीमत पर ऐसी घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Location : Maharajganj
Published : 18 November 2025, 3:02 PM IST
Topics : crime news Maharajganj DM Maharajganj News UP News