UP Weather: यूपी में फिर लौटेगी भीषण गर्मी, लखनऊ समेत 30 जिलों में लू का अलर्ट, जानें आज का ताजा अपडेट

यूपी में गर्मी से राहत खत्म! मौसम विभाग ने लखनऊ समेत 30 जिलों में अगले 7 दिनों के लिए लू का अलर्ट जारी किया है। पारा 5 डिग्री तक बढ़ने के आसार हैं और बांदा 45.4 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा। खुद को सुरक्षित रखने के लिए पूरी रिपोर्ट यहां पढ़ें

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 14 May 2026, 8:40 AM IST
google-preferred

Lucknow: पिछले कुछ दिनों में हुई बारिश और ठंडी हवाओं ने लोगों को चिलचिलाती गर्मी से जो राहत दी थी, वह अब खत्म होती नजर आ रही है। उत्तर प्रदेश में एक बार फिर सूरज के तेवर तल्ख होने लगे हैं। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि अगले सात दिनों के भीतर लखनऊ सहित राज्य के 30 से अधिक जिलों में भीषण लू (Heatwave) चलने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान में अचानक 5 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी देखी जा सकती है, जिससे जनजीवन प्रभावित होगा।

बांदा में टूटा रिकॉर्ड, लखनऊ की रातें हुईं गर्म

बुधवार को प्रदेश के कई हिस्सों में गर्मी ने अपना असली रूप दिखाना शुरू कर दिया। बुंदेलखंड का बांदा जिला 45.4 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ पूरे प्रदेश में सबसे गर्म स्थान रहा। वहीं, राजधानी लखनऊ की बात करें तो यहां दिन का पारा 38.1 डिग्री तक पहुंच गया।

हालांकि, दिन से ज्यादा परेशानी रात के बढ़ते तापमान ने खड़ी कर दी है। लखनऊ में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री अधिक यानी 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे रात के समय भी लोगों को उमस और गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।

Weather Update: 16 राज्यों में तूफान और बारिश का अलर्ट, यूपी में आंधी से 75 की मौत

पश्चिमी यूपी में आंधी का असर, पर पूर्वी यूपी बेहाल

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, हाल ही में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी और बारिश देखी गई थी। इसका कारण राजस्थान से आने वाली पुरवा हवाएं और चक्रवाती परिसंचरण था।

हालांकि इस ठंडी हवा का असर लखनऊ और पूर्वी उत्तर प्रदेश में बहुत कम रहा। अब यह सिस्टम कमजोर पड़ चुका है, जिसके कारण आने वाले एक हफ्ते तक मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा और धूप की तपिश बढ़ेगी।

UP Weather Tragedy: पश्चिमी यूपी में ‘काल’ बनकर आई आंधी और मलबे में दबी मासूम जिंदगियां; क्या टाली जा सकती थी ये तबाही?

लू को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विभाग ने साफ किया है कि प्रदेश के कई हिस्सों में अब लू का प्रकोप बढ़ेगा। खासकर उन इलाकों में जहाँ तापमान 45 डिग्री के पार जा रहा है। डॉक्टरों ने भी सलाह दी है कि इस दौरान लोग दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचें और शरीर में पानी की कमी न होने दें। अगले गुरुवार तक गर्मी की स्थिति और भी गंभीर होने का अनुमान है।

Location :  Lucknow

Published :  14 May 2026, 8:37 AM IST

Advertisement