यूपी वाले सावधान! आ गया नया मौसम अपडेट, इन 42 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट, घर से निकलने से पहले जानें हाल

उत्तर प्रदेश में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। मौसम विभाग ने आज राज्य के 42 जिलों में मध्यम बारिश और गरज-चमक का अलर्ट जारी किया है। राजधानी लखनऊ समेत कई इलाकों में उमस भरी गर्मी परेशान करेगी, जबकि कुछ जगहों पर बूंदाबांदी के आसार हैं।

Post Published By: सौम्या सिंह
Updated : 11 August 2026, 7:39 AM IST

Lucknow: उत्तर प्रदेश में पिछले कई दिनों से जारी झमाझम बारिश के बाद अब मानसून की रफ्तार में थोड़ी सुस्ती दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, आज 11 अगस्त से मानसूनी गतिविधियों में कमी आई है, जिससे राज्य के कई हिस्सों में बादलों और धूप की आंख-मिचौली शुरू हो गई है। हालांकि बारिश का पूरी तरह से थमना अभी बाकी है, लेकिन बारिश का दायरा सिमटकर अब चुनिंदा जिलों तक ही सीमित रह गया है।

आगरा समेत इन 42 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज प्रदेश के कुल 42 जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। आगरा और उसके आसपास के इलाकों में सबसे ज्यादा असर देखने को मिल सकता है, जहां अनेक स्थानों पर झमाझम बारिश के आसार हैं।

इसके अलावा जिन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है, उनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं-

पश्चिमी और मध्य यूपी: मथुरा, हाथरस, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, कानपुर, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, फतेहपुर, बांदा और चित्रकूट।

पूर्वांचल और अन्य इलाके: प्रयागराज, कौशांबी, मीरजापुर और सोनभद्र।

वहीं, नोएडा, गाजियाबाद, अलीगढ़, हापुड़, मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, संभल, बदायूं, कासगंज, एटा, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, कन्नौज, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़, संत रविदास नगर, वाराणसी और चंदौली में छिटपुट जगहों पर गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

UP Weather Update: 10 अगस्त तक थमने नहीं वाली बारिश! जानिए आपके जिले में कैसा रहेगा आज का मौसम

राजधानी में उमस भरी गर्मी बढ़ाएगी मुश्किलें

राजधानी लखनऊ में आज सुबह से ही आसमान में आंशिक बादल छाए हुए हैं। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि दिन चढ़ने के साथ ही धूप खिल सकती है, जिससे तापमान में बढ़ोतरी होगी और उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान करेगी।

दूसरी ओर, एनसीआर के प्रमुख शहर नोएडा और गाजियाबाद में सुबह से बादलों का डेरा है। यहां दिनभर हल्की बूंदाबांदी की संभावना है, साथ ही 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली ठंडी हवाएं थोड़ी राहत जरूर देंगी। प्रयागराज और वाराणसी में भी आंशिक बादलों के बीच शाम ढलते-ढलते बारिश की फुहारें पड़ने की उम्मीद जताई गई है।

UP Weather Update: यूपी में फिर एक्टिव होगा मानसून, अगले 24 घंटों के बाद झमाझम बरसेंगे बादल; लुढ़केगा पारा

किसानों की टिकी नजरें

जिन 42 जिलों को छोड़कर प्रदेश के बाकी हिस्से बच गए हैं, वहां आज मौसम पूरी तरह से शुष्क (Dry) रहने वाला है। इन इलाकों में धूप खिलने के कारण तापमान में हल्का उछाल आ सकता है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि मानसून के इस सुस्त रवैये से कुछ समय के लिए राहत जरूर मिली है, लेकिन धान और अन्य खरीफ फसलों की सिंचाई के लिए किसान एक बार फिर अच्छी मानसूनी बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Location :  Lucknow

Published :  11 August 2026, 7:39 AM IST