UP Weather Today: ठंड, कोहरा और बरसात का ट्रिपल अटैक! यूपी में तीन दिन बिगड़ेगा मौसम, अलर्ट जारी

उत्तर प्रदेश में मौसम ने फिर करवट ली है। घने कोहरे, कड़ाके की ठंड और आने वाली बारिश ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। 22 जनवरी से बारिश की संभावना जताई गई है। जानिए लखनऊ, नोएडा समेत पूरे यूपी का ताजा मौसम अपडेट।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 19 January 2026, 7:50 AM IST
google-preferred
1 / 5 \"Zoom\"उत्तर प्रदेश में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। ठंड के साथ अब घना कोहरा लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा। खासकर तराई और पश्चिमी यूपी के कई जिलों में दृश्यता बेहद कम रहने की आशंका है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। (Img: Google)
2 / 5 \"Zoom\"मौसम विभाग का कहना है कि आज प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन सुबह और देर रात को ठिठुरन बढ़ेगी। बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संतकबीरनगर, महाराजगंज, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर समेत करीब 20 जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट है। वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। (Img: Google)
3 / 5 \"Zoom\"राजधानी लखनऊ में सुबह हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है, लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ेगा, आसमान साफ होने लगेगा और धूप से कुछ राहत मिलेगी। यहां न्यूनतम तापमान करीब 10 डिग्री और अधिकतम 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं नोएडा में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री तक जा सकता है, जबकि दिन का तापमान 22 डिग्री के आसपास रहेगा। आने वाले दिनों में तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। (Img: Google)
4 / 5 \"Zoom\"पूर्वी यूपी और बुंदेलखंड के कई जिलों में दिन के समय धूप खिलने की संभावना है। वाराणसी, प्रयागराज, जौनपुर, मिर्जापुर, सोनभद्र, चित्रकूट, प्रतापगढ़, अमेठी, रायबरेली, कानपुर, झांसी और ललितपुर जैसे जिलों में दिन में धूप राहत देगी, लेकिन रात में ठंड का असर बरकरार रहेगा। यानी दिन और रात के तापमान में बड़ा अंतर महसूस किया जाएगा। (Img: Google)
5 / 5 \"Zoom\"मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक यूपी में मौसम का यह बदलाव दो नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण हो रहा है। पहला विक्षोभ 19 जनवरी की रात और दूसरा 21 जनवरी को उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा। इसके असर से 22 जनवरी से पश्चिमी यूपी में हल्की बारिश और 23 जनवरी को प्रदेश के दोनों हिस्सों में छिटपुट बारिश की संभावना है। अगले कुछ दिनों में पहले तापमान में बढ़ोतरी और फिर गिरावट देखने को मिल सकती है। (Img: Google)

Location : 
  • Lucknow

Published : 
  • 19 January 2026, 7:50 AM IST

Advertisement
Advertisement