उत्तर प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि के बाद अब घनघोर बारिश पर ब्रेक लगने वाला है, लेकिन ठंड और घना कोहरा अभी परेशान करेगा। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहेगा।

यूपी में घना कोहरा (Img: Google)
Lucknow: उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से हो रही बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने लोगों को ठंड का अहसास दोबारा करा दिया था। खेत-खलिहानों से लेकर शहरों तक इसका असर साफ दिखा। हालांकि अब राहत की खबर यह है कि बारिश और ओलावृष्टि का दौर धीरे-धीरे थमता नजर आ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 4 फरवरी से प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा और आसमान साफ रहने की संभावना है।
मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क बना रहेगा। बारिश भले ही रुक जाए, लेकिन ठंड और कोहरे से अभी राहत नहीं मिलने वाली। वातावरण में नमी बनी रहने के कारण प्रदेश के करीब 23 जिलों में घना कोहरा छाने की आशंका जताई गई है। सुबह और देर रात दृश्यता काफी कम हो सकती है, जिससे यातायात प्रभावित हो सकता है।
कोहरे की चपेट में आने वाले जिलों में देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली और पीलीभीत शामिल हैं। यहां सुबह के समय सड़क पर चलना जोखिम भरा हो सकता है।
यूपी में मौसम का मौसम दिखा रहा रंग: ठंड के साथ बारिश-बिजली का कहर, इन जिलों में अलर्ट जारी
बुधवार को लखनऊ, आगरा, बुलंदशहर, कानपुर, गाजियाबाद और नोएडा समेत कई इलाकों में घने कोहरे के कारण दिन में भी रात जैसा नजारा देखने को मिला। सुबह कोहरा छंटने के बाद अचानक काले बादल छा गए, जिससे लोगों को मौसम और ठंड दोनों का डबल असर झेलना पड़ा।
मौसम विभाग के मुताबिक 5 फरवरी को भी मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन 15 से 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली पछुआ हवाएं ठंड को और बढ़ा देंगी। इन हवाओं के चलते न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है, जिससे सुबह और रात की ठिठुरन बढ़ेगी।
UP Weather Update: बदला मौसम का मिजाज, UP में बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट; जानें अपने जिले का हाल
पूर्वी यूपी में 6 फरवरी तक घने से बहुत घने कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है। वहीं 8 फरवरी के बाद एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है, जिससे पश्चिमी यूपी में एक बार फिर बारिश हो सकती है। इसका असर पूरे प्रदेश के तापमान पर पड़ेगा।