उत्तर प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। 19 से 22 मार्च के बीच 23 जिलों में तेज हवाओं और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और बिजली गिरने की भी आशंका है। तापमान में 5 से 7 डिग्री की गिरावट आएगी, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी।

यूपी में घिरे बादल (Img: Google)
Lucknow: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। भीषण गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर है, क्योंकि अगले कुछ दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाओं और बारिश का दौर शुरू होने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल बुधवार को मौसम साफ रहेगा, लेकिन इसके बाद अचानक बदलाव देखने को मिलेगा।
आसमान में बादलों की आवाजाही शुरू होगी और तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।
मौसम विभाग ने 19 से 22 मार्च के बीच प्रदेश के 23 जिलों में बारिश और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया है। खासकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों जैसे-शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद और नोएडा में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। इसके साथ ही कई इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने का भी खतरा जताया गया है।
जिन जिलों में बिजली गिरने और तेज बारिश की आशंका है, उनमें बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, नोएडा, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर और संभल प्रमुख हैं। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक बाहर न निकलने की अपील की है।
दिल्ली में बारिश-आंधी का डबल अटैक, दो दिन खराब रहेगा मौसम; जानिये बाकी राज्यों का हाल
बारिश और तेज हवाओं के कारण प्रदेश में तापमान में 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। जहां अभी अधिकतम तापमान 35 डिग्री के आसपास है, वहीं बारिश के बाद यह 28-30 डिग्री तक पहुंच सकता है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी, लेकिन अचानक मौसम बदलने से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी बढ़ सकती हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत में सक्रिय हुए नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण यह बदलाव देखने को मिल रहा है। 20 और 21 मार्च को भी प्रदेश के कई हिस्सों में काले बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ बारिश जारी रह सकती है। 22 मार्च को मौसम थोड़ा सामान्य होगा और 23 मार्च तक आसमान साफ होने की संभावना है।
Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने बदला रुख, बढ़े बादल और बारिश के आसार; जानें आज का तापमान
राजधानी लखनऊ में बुधवार को मौसम साफ रहेगा, लेकिन अगले 24 घंटे में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं नोएडा में लगातार तीन दिनों तक बारिश का अनुमान है। इससे तापमान में गिरावट आएगी और मौसम सुहावना हो जाएगा।