UP Weather Update: यूपी में लोगों को सताने लगी ठंड, दिवाली से पहले ही बाहर निकले रजाई-कंबल, जानिये IMD की चेतावनी

उत्तर प्रदेश के मौसम में हो रहे उतार-चढ़ाव अब स्थिर होने की उम्मीद है। सुबह और शाम के समय ठंड रहेगी, जबकि दिन में हल्की धूप खिलेगी। कुछ इलाकों में बारिश भी हो सकती है। पूरी खबर में जानते हैं कि आज आपके शहर में मौसम कैसा रहेगा।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 6 November 2026, 12:28 PM IST

Lucknow: यूपी में ठंड बढ़ गई है, साथ ही कोहरा और ओस भी देखने को मिल रही है। IMD के अनुसार, आज 6 नवंबर को यूपी के कई जिलों में भारी बारिश के आसार हैं। 50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। वहीं, पहाड़ी राज्यों के लिए भूस्खलन की चेतावनी जारी की गई है। बारिश के बाद तापमान में और गिरावट आने की उम्मीद है। लोगों ने पहले ही अपने कंबल और रजाइयां निकाल ली हैं।

कहां-कहां होगी बारिश?

प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, ललितपुर, सहारनपुर, बहराइच, हरदोई, फर्रुखाबाद, ज्योतिबा फुले नगर, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, मेरठ, कानपुर, हमीरपुर, अयोध्या और झांसी जैसे जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। जिससे तापमान में गिरावट आएगी। लखनऊ में 6 नवंबर को अधिकतम तापमान 30°C और न्यूनतम तापमान 18°C ​​रहने का अनुमान है।

Weather Alert: 15 राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट, दिल्ली-NCR से UP-बिहार तक बदलेगा मौसम

सबसे कम तापमान

लखनऊ स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, सबसे कम तापमान हरदोई में 13.5°C दर्ज किया गया, जबकि सबसे अधिक तापमान झांसी में 33°C रहा। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं है।

कोहरे में विजिबिलिटी हुई कम (सोर्स-Pinterest)

पूर्वी यूपी में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम काफी हद तक साफ रहा और अच्छी धूप खिली रही। मौसम विभाग के मुताबिक, इस क्षेत्र के जिलों में दिन के समय अभी भी हल्की गर्मी और धूप महसूस की जा रही है। वाराणसी और बहराइच जैसे पूर्वी इलाकों में अधिकतम तापमान लगभग 32°C दर्ज किया गया है। फिर भी, स्थानीय लोगों को पूरी उम्मीद है कि आने वाले दिनों में तापमान और गिरेगा, जिससे ठंड और बढ़ जाएगी।

UP Weather update: यूपी में साफ रहेगा आसमान, लेकिन पारे की लुकाछिपी के बीच सुबह-शाम महसूस होगी ज्यादा सिहरन

सबसे अधिकतम तापमान

वहीं, अधिकतम तापमान की बात करें तो राज्य के दक्षिणी और पूर्वी हिस्सों में अभी भी थोड़ी गर्माहट या धूप का असर बना हुआ है। पिछले चौबीस घंटों में सबसे अधिक तापमान 33°C झांसी में दर्ज किया गया। वाराणसी (BHU), बहराइच, बांदा और आजमगढ़ जैसे अन्य प्रमुख जिलों में अधिकतम तापमान 32°C के आसपास रहा। मौसम विभाग के ये आंकड़े बताते हैं कि फिलहाल पूरे उत्तर प्रदेश में मौसम काफी सुहावना है।

Location :  Lucknow

Published :  6 November 2026, 12:28 PM IST