
प्रतीकात्मक छवि (Img- Envato)
Lucknow: उत्तर प्रदेश में इन दिनों मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल चुका है। तेज हवाओं और काले बादलों के बीच प्रदेश भर में बारिश का दौर जारी है। जहां एक ओर उमस भरी गर्मी से जूझ रहे लोगों को राहत मिली है, वहीं दूसरी तरफ सड़कों पर पानी भरने और ट्रैफिक धीमा होने से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग (IMD) की मानें तो यह तो बस शुरुआत है, अगले 48 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश होने की पूरी संभावना है।
मौसम वैज्ञानिकों ने 21 जुलाई को राज्य के 17 प्रमुख जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आगरा, मथुरा, अलीगढ़, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, कानपुर, जालौन और झांसी जैसे जिलों में गरज-चमक के साथ बेहद भारी बारिश हो सकती है। इन क्षेत्रों में आकाशीय बिजली (वज्रपात) गिरने का भी खतरा जताया गया है, इसलिए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सख्त हिदायत दी गई है।
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में कुदरत का कहर; भारी बारिश और लैंडस्लाइड से 7 लोगों की मौत
सिर्फ पश्चिम ही नहीं, बल्कि दिल्ली-एनसीआर से सटे नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ से लेकर गोरखपुर, देवरिया, बलिया और बस्ती जैसे 44 अन्य जिलों में भी मूसलाधार बारिश का येलो/सामान्य अलर्ट है। इसके अलावा वाराणसी, प्रयागराज और कौशांबी समेत आसपास के इलाकों में दिनभर फुहारें और मध्यम बारिश देखने को मिलेगी।
गोरखपुर में तीन घंटे की बारिश के बाद जो तस्वीर सामने आई, उसने सबको चौंका दिया
बारिश के इस नए दौर से उत्तर प्रदेश के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जाएगी। अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की कमी आ सकती है। 24 जुलाई तक प्रदेश में रुक-रुक कर भारी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा, जिसके बाद 26 जुलाई से मौसम में थोड़ी नरमी देखने को मिलेगी।
Location : Lucknow
Published : 21 July 2026, 8:07 AM IST
Topics : Monsoon 2026 UP News UP Weather Weather Update