धूप खिलेगी या बरसेगा पानी? यूपी में मौसम का नया दांव, भारी बारिश और बिजली का अलर्ट जारी

उत्तर प्रदेश में 28 अगस्त को मौसम फिर करवट ले रहा है। पश्चिमी यूपी में भारी बारिश और पूर्वी यूपी के 18 जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। जानिए अपने शहर का मौसम अपडेट और आने वाले दिनों का पूरा हाल।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 28 August 2026, 7:50 AM IST
google-preferred

Lucknow: उत्तर प्रदेश में मानसून का असर अभी पूरी तरह थमा नहीं है। 28 अगस्त को राज्य के कई हिस्सों में बादल मेहरबान रहेंगे। पश्चिमी यूपी में जहां मूसलाधार बारिश का अनुमान है, वहीं पूर्वी यूपी में रुक-रुक कर बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है। बारिश की रफ्तार कल के मुकाबले थोड़ी धीमी जरूर रहेगी, लेकिन राहत मिलने की उम्मीद अभी कम है।

आसमानी बिजली की चेतावनी: 18 जिलों में अलर्ट

मौसम विभाग ने पूर्वी यूपी के 18 जिलों में बिजली गिरने और गरज-चमक की विशेष चेतावनी जारी की है। बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, बस्ती, संत कबीर नगर, गोरखपुर, देवरिया, आजमगढ़, मऊ, बलिया, गाजीपुर, जौनपुर, वाराणसी, चंदौली, प्रयागराज, मिर्जापुर और सोनभद्र के लोगों को खुले में रहने पर सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

पश्चिमी यूपी में मूसलाधार बारिश का संकट

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की आशंका बनी हुई है। बारिश के साथ तेज हवाएं और बादलों की गर्जना भी लोगों को परेशान कर सकती है। विभाग ने इस क्षेत्र के निवासियों को जलभराव और आवाजाही में होने वाली दिक्कतों से सतर्क रहने को कहा है।

अगले 48 घंटे भारी! यूपी में मानसून का तूफानी कमबैक, नोएडा से लखनऊ तक झमाझम बारिश से सराबोर हुआ शहर

29-30 अगस्त को मिलेगी थोड़ी राहत

मौसम विभाग के मुताबिक 29 और 30 अगस्त को किसी बड़ी चेतावनी की संभावना नहीं है। हालांकि, हल्की-फुल्की बौछारें पड़ती रहेंगी, लेकिन भारी बारिश से अस्थायी रूप से राहत मिलने के आसार हैं।

सितंबर की शुरुआत फिर भिगोएगी

राहत का यह दौर ज्यादा लंबा नहीं चलेगा। 31 अगस्त से बारिश का दौर फिर जोर पकड़ेगा। 31 अगस्त और 1 सितंबर को पूर्वी यूपी में भारी बारिश होगी, जबकि 2 सितंबर को पूरे राज्य में मूसलाधार बारिश की संभावना जताई गई है।

UP Weather Update: कहीं झमाझम तो कहीं उमस! आज यूपी के 15+ जिलों में बारिश का अलर्ट, पढ़ें IMD की चेतावनी

तापमान में उतार-चढ़ाव का खेल

अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है, जिससे उमस महसूस हो सकती है। इसके बाद तापमान स्थिर रहेगा और फिर इसमें गिरावट देखने को मिलेगी। न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।

Location :  Lucknow

Published :  28 August 2026, 7:50 AM IST

Related News

Advertisement