हिंदी
यूपी में आज बारिश और बिजली का अलर्ट (Img- Pinterest)
Lucknow: उत्तर प्रदेश में अक्टूबर के महीने में भी बारिश का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते तीन-चार दिनों से प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश होने के कारण मौसम में ठंडक बढ़ गई है। सुबह और शाम के समय ठंडी हवाएं लोगों को सर्दी का एहसास करा रही हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक, 16 अक्टूबर को भी कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। पश्चिमी यूपी और बुंदेलखंड के कुछ इलाकों में बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने का यलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और बुंदेलखंड के कई हिस्सों में बारिश की संभावना है। कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिर सकती है और हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। वहीं, पूर्वांचल में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश या बौछारें पड़ने का अनुमान है। वहां किसी विशेष चेतावनी का जिक्र नहीं किया गया है।
Weather Alert: 22 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट, 75 की रफ्तार से हवाएं; दिल्ली में गिरेगा पारा
मथुरा, आगरा, अलीगढ़, हाथरस, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया और जालौन में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। इन इलाकों में मेघ गर्जन, वज्रपात और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की जरूरत है।
नोएडा, गाजियाबाद, बागपत, मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर, बिजनौर, अमरोहा, हापुड़, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बहराइच, सीतापुर, हरदोई, शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद, बदायूं, संभल, कासगंज, कन्नौज, कानपुर, झांसी और ललितपुर समेत कई जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की बौछारें पड़ सकती हैं। इन जिलों के लिए दिए गए पूर्वानुमान में विशेष चेतावनी का उल्लेख नहीं है। प्रदेश के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
लगातार बारिश के चलते प्रदेश के अधिकतम तापमान में कमी दर्ज की गई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। हालांकि, शुक्रवार से न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। इससे सुबह और रात के समय ठंडक और बढ़ने की संभावना है।
UP Weather Today: मेरठ से आगरा तक मौसम बदलने के आसार, दो दिन बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 17 अक्टूबर से प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। 17 से 20 अक्टूबर के बीच अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क रहने के संकेत हैं। फिलहाल लोगों को मौसम की ताजा जानकारी पर नजर रखनी चाहिए। गरज-चमक के दौरान खुले मैदानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें तथा बिजली गिरने की आशंका होने पर सुरक्षित स्थान पर रहें।
Location : Lucknow
Published : 16 October 2026, 8:04 AM IST