UP Traffic Police: दो घंटे में 34 हजार से ज्यादा वाहनों की जांच, 9,988 चालकों का हेलमेट नहीं पहनने पर चालान

वाराणसी जोन के नौ जिलों में पुलिस ने दो घंटे का विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया। 34,355 वाहनों की जांच में 9,988 बिना हेलमेट और 2,779 तीन सवारी के चालान हुए। 188 वाहन सीज कर 22.85 लाख रुपये से अधिक शमन शुल्क वसूला गया।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 17 November 2026, 10:23 AM IST

Ballia: सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए वाराणसी जोन के सभी नौ जनपदों में विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। यह खास अभियान सोमवार की शाम चला। बता दें कि यह अभियान अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन नवीन अरोरा के निर्देशन में शुरु हुआ, जो शाम चार से छह बजे तक चला।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस अभियान में पुलिस ने कुल 34,355 वाहनों की जांच की। इस दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले 9,988 तथा दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी बैठाकर चलने वाले 2,779 चालकों का चालान किया गया। वहीं पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले 188 वाहनों को सीज किया गया। अभियान के दौरान कुल 22 लाख 85 हजार 700 रुपये शमन शुल्क भी वसूला गया।

पुलिस ने इतने वाहनों के काटे चालान 

अभियान के तहत बलिया जनपद में भी पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर वाहन चेकिंग की। यहां कुल 2,730 वाहनों की जांच की गई। इसमें बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले 640 चालकों तथा दोपहिया पर तीन सवारी बैठाकर चलने वाले 261 लोगों का चालान किया गया। इसके अलावा नौ वाहनों को सीज किया गया और चार हजार रुपये शमन शुल्क वसूला गया।

महराजगंज में नाबालिगों के वाहन चलाने पर सख्ती! स्कूलों के बाहर पुलिस का चेकिंग अभियान

जौनपुर में सबसे अधिक हुई जांच 

यहीं नहीं पुलिस ने अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर भी 83 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की। वाराणसी जोन के जनपदवार आंकड़ों पर नजर डालें तो जौनपुर में सबसे अधिक 6,805 वाहनों की जांच हुई। यहां 2,714 बिना हेलमेट और 346 तीन सवारी के चालान किए गए।

जिले वाइस चालान के आंकड़े 

आजमगढ़ में 9,151 वाहनों की जांच कर 2,309 बिना हेलमेट और 548 तीन सवारी के चालान किए गए। मऊ में 4,687 वाहनों की जांच के दौरान 1,683 बिना हेलमेट और 437 तीन सवारी के चालान हुए। वहीं चंदौली में 2,229, गाजीपुर में 2,932, मीरजापुर में 3,556, सोनभद्र में 948 और भदोही में 1,317 वाहनों की जांच की गई।

साइबर खौफ के साये में अदालत: फिरोजपुर कोर्ट को फिर मिली बम की धमकी, चप्पे-चप्पे पर चला चेकिंग अभियान

इस खास अभियान में अपर पुलिस महानिदेशक का बयान 

अभियान के दौरान पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया। अपर पुलिस महानिदेशक नवीन अरोरा ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराना पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल है। नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

Location :  Ballia

Published :  17 November 2026, 10:23 AM IST