Sultanpur News: ‘महाकुंभ अमृत सम्मान’ से नवाजी गई गोमती मित्र मंडल संस्था, सम्मान के अगले ही दिन किया श्रमदान

सुलतानपुर में पर्यावरण व सांस्कृतिक संरक्षण में जुटी संस्था 'गोमती मित्र मंडल' को नई दिल्ली में महाकुंभ अमृत सम्मान से नवाजा गया है। इस राष्ट्रीय उपलब्धि पर सदस्यों ने खुशी जताते हुए रविवार को नियमित श्रमदान किया।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 2 August 2026, 12:24 PM IST

Sultanpur: सामाजिक, सांस्कृतिक और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में लगातार सक्रिय गोमती मित्र मंडल को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। नई दिल्ली स्थित में आयोजित समारोह में संस्था को महाकुंभ अमृत सम्मान-2025 से सम्मानित किया गया। गोमती मित्र मंडल की ओर से संस्थापक पदाधिकारी ने यह सम्मान प्राप्त किया।

जनसेवा का दोहराया संकल्प

सम्मान मिलने के अगले दिन रविवार को गोमती मित्र मंडल के सदस्यों ने नियमित साप्ताहिक श्रमदान के दौरान एक-दूसरे को बधाई दी और मां गोमती के समक्ष जनसेवा का संकल्प दोहराया। सुबह 6 बजे से 9 बजे तक गोमती तट, परिसर, श्राद्ध स्थल और सीता उपवन की साफ-सफाई कर सायंकाल होने वाली मां गोमती की आरती की तैयारियां भी की गईं।

ये भी पढ़ें - Sultanpur: ‘स्मार्ट गांव’ के दावों पर सवाल, शिकायत पर प्रधान बोले “112 बुला लो”, बीडीओ ने मांगा प्रार्थना पत्र

श्रमदान कार्यक्रम में कौन-कौन शामिल

श्रमदान कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह मदन, प्रदेश प्रवक्ता रमेश माहेश्वरी, युवा मंडल अध्यक्ष अजय वर्मा सहित बड़ी संख्या में गोमती मित्र उपस्थित रहे। संस्था ने इस सम्मान को पूरे सुलतानपुर जनपद का गौरव बताया।

ये भी पढ़ें - Sultanpur: ‘मॉल खुले, बाजार बंद क्यों?’ व्यापारियों ने सरकार पर लगाया दोहरे कानून का आरोप, समान नियम लागू करने की मांग

Location :  Sultanpur

Published :  2 August 2026, 12:24 PM IST