
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी (फोटो सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
Lucknow: उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिये कड़ी कार्रवाई की है। एसटीएफ ने 2 अंतरराज्यीय तस्करों को लगभग 6.94 क्विंटल गांजा के साथ गिरफ्तार किया, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय कीमत लगभग 1.73 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
गिरफ्तारी की घटना दिनांक 14 मई 2026 को चकिया टोल प्लाजा, पूर्वी चम्पारण, बिहार में हुई। एसटीएफ की टीम उत्तर प्रदेश और बिहार के सीमावर्ती क्षेत्रों में भ्रमणशील थी, जब उन्हें सूचना मिली कि असम राज्य के उदलगुड़ी जिले से एक टाटा ट्रक (वाहन संख्या यूपी 21 बीएन 5051) में गांजा छिपाकर गोरखपुर भेजा जा रहा है।
सूचना मिलने के बाद निरीक्षक प्रमोद कुमार वर्मा के नेतृत्व में टीम ने एनसीबी बिहार की टीम के साथ मिलकर कार्रवाई की।
UP STF Alert: यूपी एसटीएफ का बड़ा एक्शन, ट्रेन से हो रही वन्यजीव तस्करी का किया बड़ा खुलासा
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान इस प्रकार है-
लगभग 6.94 क्विंटल गांजा (अंतर्राष्ट्रीय मूल्य लगभग 1.73 करोड़ रुपये)
1 ट्रक वाहन संख्या यूपी 21 बीएन 5051
3 मोबाइल फोन
2 ड्राइविंग लाइसेंस
2 आधार कार्ड
700 रुपये नकद
1 वोटर आईडी कार्ड
1 पैन कार्ड
1 एटीएम कार्ड
Crime in UP: यूपी एसटीएफ ने गोण्डा से इनामी बदमाश को किया ऐसे दबोचा
गिरफ्तार अभियुक्त मो० मिसराज ने पूछताछ में बताया कि असम के उदलगुड़ी जिले के मुकुट, मंगल, अलेरा और विनोद झा ने उनसे संपर्क किया और उनके वाहन में अवैध गांजा लोड कराया। यह माल मुरादाबाद के जिलानी, आरिफ और सद्दाम को सप्लाई करना था। मो० मिसराज ने बताया कि एलमन हेमरोम को वाहन चलाने और सप्लाई में सहयोग के लिए भेजा गया था। उन्हें सफल डिलीवरी के बाद 1 लाख रुपये और एलमन को 25 हजार रुपये मिलने थे।
अभियुक्त ने यह भी बताया कि पहले इस गांजा को दरभंगा व मुजफ्फरपुर में सप्लाई करना तय था, लेकिन सही दाम न मिलने के कारण यह गोरखपुर के ग्राहकों को भेजा गया।
एसटीएफ उत्तर प्रदेश को अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की लगातार सूचनाएं मिल रही थीं। इसी के तहत एसटीएफ की विभिन्न टीमों को अभिसूचना संकलन और कार्रवाई के निर्देश दिए गए। एसटीएफ की ओर से अपर पुलिस अधीक्षक सत्यसेन यादव के पर्यवेक्षण में अभियान चलाया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ एनसीबी पटना, बिहार में क्राइम नंबर 05/2026, धारा 8/20/25/29 के तहत केस दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Location : Lucknow
Published : 15 May 2026, 3:04 PM IST
Topics : Amroha arrest Ganja Smuggling STF UP Crime News