
गुरुग्राम से मास्टरमाइंड गिरफ्तार (Source: Dynamite News)
Lucknow: उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर ठगी करने वाले एक बड़े आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रूपेश भारद्वाज (उम्र लगभग 26 वर्ष) के रूप में हुई है। एसटीएफ ने उसे 8 अप्रैल 2026 की रात गुरुग्राम, हरियाणा से गिरफ्तार किया गया।
जांच में सामने आया कि आरोपी ने “X Traders Enterprises” नाम से एक कंपनी बनाई थी। इस कंपनी के जरिए वह लोगों को शेयर मार्केट और IPO में पैसा लगाने पर ज्यादा मुनाफा देने का लालच देता था। आरोपी की कंपनी भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) में रजिस्टर्ड नहीं थी, फिर भी वह निवेश के नाम पर लोगों से पैसे लेता रहा।
आरोपी लोगों को भरोसा दिलाने के लिए फर्जी शेयर सर्टिफिकेट भी देता था। जब काफी लोगों से पैसा इकट्ठा हो गया, तो उसने गाजियाबाद स्थित अपना ऑफिस बंद कर दिया और फरार हो गया। बाद में वह गुरुग्राम में छिपकर रह रहा था।
जांच के दौरान पता चला कि आरोपी के खिलाफ देश के कई राज्यों में लगभग 14 साइबर फ्रॉड से जुड़ी शिकायतें दर्ज हैं। इनमें कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात, पुदुचेरी और उत्तर प्रदेश शामिल हैं।
इसके अलावा गाजियाबाद और कर्नाटक में पहले से भी उसके खिलाफ केस दर्ज हैं।
ईरान का क्या है होर्मुज टोल प्लान, जानें सीजफायर से कैसे होगा जहाजों का रास्ता साफ
गिरफ्तारी के दौरान STF ने आरोपी के पास से फर्जी आधार कार्ड, चार मोबाइल फोन, पैन कार्ड, बैंक पासबुक और बैंक स्टेटमेंट बरामद किए हैं। इन दस्तावेजों का इस्तेमाल वह ठगी के काम में करता था।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने कंप्यूटर साइंस से पढ़ाई की है। वर्ष 2020 में उसने शेयर ट्रेडिंग सीखी और बाद में इसी के जरिए ठगी का काम शुरू कर दिया। इस मामले में गाजियाबाद में नया केस दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है।
Location : Lucknow
Published : 9 April 2026, 7:18 PM IST