14 और 15 मार्च को आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जहां इसी कड़ी में डीएम ने सख्त निर्देश दिए है। पढ़े पूरी रिपोर्ट

UP SI Exam 2026
Ballia: 14 और 15 मार्च को आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने शुक्रवार को विकास भवन सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सभी परीक्षा केंद्रों पर साफ-सफाई, पेयजल और उचित प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है, वहां सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था अनिवार्य रूप से होनी चाहिए। साथ ही सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लें।
दिल्ली में काम के दौरान हादसा, महराजगंज के युवक की तीन मंजिल से गिरकर मौत, गांव में पसरा मातम
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि 14 और 15 मार्च को परीक्षा के दौरान सभी सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग अनिवार्य रूप से की जाएगी। इसके साथ ही परीक्षा केंद्रों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को भी कड़ा रखने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्र से एक किलोमीटर की परिधि में कॉल सेंटर, फोटोकॉपी और साइबर कैफे बंद रखे जाएंगे, ताकि परीक्षा की शुचिता बनी रहे।
बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जानकारी दी कि सभी परीक्षा केंद्रों पर मेडिकल टीम की तैनाती की जाएगी। इसके अलावा रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर भी मेडिकल टीम मौजूद रहेगी, ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर तुरंत सहायता मिल सके। इसके लिए टीम गठित कर दी गई है और उसकी सूची संबंधित अधिकारियों को उपलब्ध करा दी जाएगी।
Maharajganj Crime:बच्चों की कहासुनी बनी जानलेवा, महराजगंज में लाठी से पीटकर युवक की हत्या
जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा की पारदर्शिता और शुचिता को बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया कि वे ड्यूटी के दौरान अपना आईडी कार्ड अनिवार्य रूप से धारण करें और आपसी समन्वय के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। बैठक में पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह, एडीएम अनिल कुमार, सभी स्टैटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट और अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।