
शीतलहर के कारण DM का बड़ा फैसला
Lucknow: उत्तर प्रदेश के मेरठ में कड़ाके की ठंड और शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह ने जिले के सभी स्कूलों के लिए आदेश जारी किया है। डीएम के निर्देशानुसार माध्यमिक शिक्षा परिषद, संस्कृत शिक्षा बोर्ड, मदरसा बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई से संबद्ध सभी स्कूलों में प्री-नर्सरी से कक्षा 9 तक की कक्षाएं 13 और 14 जनवरी तक बंद रहेंगी।
डीएम के आदेश में स्पष्ट किया गया है कि कक्षा 10 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूल सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक संचालित होंगे। वहीं, परीक्षाएं पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार ही कराई जाएंगी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। प्रशासन ने सभी स्कूल प्रबंधन से आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने को कहा है और अभिभावकों से बच्चों की विशेष देखभाल करने की अपील की है।
Gold Price Today: सोने ने बनाया नया इतिहास, जानें देशभर के ताजा भाव
मेरठ में देर रात और तड़के घना कोहरा छाने से दृश्यता बेहद कम हो गई। सड़कों पर वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कोहरे के कारण राष्ट्रीय राजमार्गों और शहर की प्रमुख सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रही।
कड़ाके की ठंड ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। रात का न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि दिन का अधिकतम तापमान 19.1 डिग्री रहा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शीतलहर के चलते तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। सर्द हवाओं के कारण ठिठुरन और बढ़ गई है।
ठंड का सबसे अधिक असर मजदूर वर्ग, रिक्शा चालकों, ठेले वालों और खुले में काम करने वाले लोगों पर पड़ रहा है। सुबह और शाम ठंड इतनी तेज हो जाती है कि लोग अलाव का सहारा लेने को मजबूर हैं।
Nainital: रामनगर में थम नहीं रहे हादसे, बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, 2 गंभीर
घने कोहरे के चलते ट्रेन और बसों की आवाजाही भी प्रभावित हो रही है। कई स्थानों पर दृश्यता बेहद कम होने से परिचालन धीमा कर दिया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद हवा की दिशा उत्तर-पश्चिमी हो गई है, जिससे प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान में 1 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। बरेली में न्यूनतम तापमान 3.8 और मुजफ्फरनगर में 3.9 डिग्री दर्ज किया गया है।
Nainital: रामनगर में थम नहीं रहे हादसे, बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, 2 गंभीर
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आगामी 48 घंटों तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आगरा, अलीगढ़, मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद और रूहेलखंड मंडल के जिलों में शीतलहर और पाले की संभावना बनी रहेगी। हालांकि दिन में धूप निकलने से लोगों को ठंड से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।
Location : Lucknow
Published : 13 January 2026, 1:44 PM IST
Topics : Lucknow News UP School Closed UP News