यूपी में बड़ा रोजगार मेला, 6000 पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका आखिर कब और कहां? जानिये डिटेल

उत्तर प्रदेश में रोजगार मेला 2026 का आयोजन होने जा रहा है, जिसमें 6000 से अधिक पदों पर भर्ती होगी। 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा और ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। बिना फीस इस मेले में युवाओं को बड़ी नौकरी का मौका मिलेगा।

Updated : 7 June 2026, 3:20 PM IST
google-preferred

Lucknow: उत्तर प्रदेश में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। उत्तर प्रदेश रोजगार कार्यालय ने रोजगार संगम के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न जिलों में रोजगार मेला 2026 आयोजित करने का ऐलान किया है। इस मेले के तहत हजारों रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। अलग-अलग कंपनियां योग्य उम्मीदवारों का चयन करेंगी।

इस रोजगार मेले का उद्देश्य प्रदेश के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।

किन उम्मीदवारों को मिलेगा मौका

रोजगार मेले में 10वीं, 12वीं पास, आईटीआई, डिप्लोमा धारक, ग्रेजुएट और उच्च शिक्षा प्राप्त उम्मीदवार भाग ले सकते हैं। इसके अलावा इंजीनियरिंग और एमबीए डिग्री धारक उम्मीदवार भी इसमें शामिल हो सकते हैं।

विशेष रूप से अग्निवीर सेवा से जुड़े युवा भी इस रोजगार मेले में आवेदन करने के पात्र होंगे। बताया जा रहा है कि इस मेले के माध्यम से 6000 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी, जो विभिन्न निजी कंपनियों और संविदा आधारित नौकरियों के लिए होगी।

Govt Job: सिर्फ 25 रुपये फीस में सरकारी नौकरी का मौका, UPSSSC ने जारी किया भर्ती का नोटिफिकेशन

आयु सीमा और आवेदन शुल्क

रोजगार मेले में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है। अधिकतम आयु सीमा पद और कंपनी के अनुसार अलग-अलग होगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी।

सबसे बड़ी राहत यह है कि इस रोजगार मेले में आवेदन पूरी तरह निःशुल्क होगा। किसी भी उम्मीदवार से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। सभी वर्गों के लिए आवेदन प्रक्रिया फ्री रखी गई है।

कैसे करें ऑनलाइन आवेदन

रोजगार मेले में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को उत्तर प्रदेश रोजगार संगम पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। आवेदन प्रक्रिया इस प्रकार है-

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को rojgaarsangam.up.gov.in वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध यूपी रोजगार मेला 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • फिर ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर की मदद से रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन आईडी और पासवर्ड प्राप्त होगा।
  • लॉगिन करके आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षिक योग्यता और अन्य विवरण भरने होंगे।
  • इसके बाद आवश्यक दस्तावेज जैसे फोटो, सिग्नेचर और मार्कशीट अपलोड करनी होगी।
  • अंत में फॉर्म को जांचकर सबमिट करना होगा।

किन जिलों में लगेगा रोजगार मेला

रोजगार मेला उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में अलग-अलग तारीखों पर आयोजित किया जाएगा। अयोध्या में यह मेला 12 जून को लगेगा। बहराइच में 11 और 12 जून को आयोजन होगा। जरवल और फखरपुर में 9 और 10 जून को रोजगार मेला लगेगा।

UP Job Alert: यूपी में विधानसभा रक्षक और फायरमैन के 170 पदों पर निकली भर्ती, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

बागपत में 11 जून को, कानपुर देहात में 11 जून को, मुरादाबाद में 10 जून को, भदोही में 9 जून को और महोबा में 8 जून को रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा अन्य जिलों की तारीखें भी जल्द घोषित की जाएंगी।

युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

यह रोजगार मेला प्रदेश के हजारों युवाओं के लिए बड़ा अवसर लेकर आया है। बिना किसी आवेदन शुल्क के आयोजित होने वाला यह मेला 10वीं से लेकर उच्च शिक्षा प्राप्त उम्मीदवारों तक सभी के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएगा। सरकार और निजी कंपनियों की इस संयुक्त पहल से बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।

Location :  Lucknow

Published :  7 June 2026, 3:20 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement