

उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के लगातार ट्रांसफर जारी हैं। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट
तबादला
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 18 पीसीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार गुरुवार को जहां तीन आईएएस और 51 पीसीएस अधिकारियों का तबादला किया गया था, वहीं शुक्रवार को पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए 48 पीपीएस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया।
देखें पूरी सूची
1) अपर जिलाधिकारी गाजियाबाद गम्भीर सिंह को अपर जिलाधिकारी आजमगढ़ बनाया गया हैं।
2)अपर जिलाधिकारी लखनऊ हनुमान प्रसाद को अपर जिलाधिकारी रामपुर बनाया गया हैं।
3)अपर नगर आयुक्त प्रयागराज अम्बरीश कुमार बिंद को नगर मजिस्ट्रेट बरेली बनाया गया हैं।
4)अपर नगर आयुक्त वाराणसी राजीव कुमार राय को उप निदेशक मण्डी परिषद लखनऊ बनाया गया हैं।
5)शुभी काकन अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) लखनऊ को उप निदेशक मण्डी परिषद लखनऊ बनाया गया हैं।
6)राजीव कुमार शुक्ला नगर मजिट्रेट बरेली को अपर नगर आयुक्त नगर निगम प्रयागराज बनाया गया हैं।
7)अपर जिलाधिकारी सुषाष सिंह (न्यायिक) बागपत को अपर नगर आयुक्त नगर निगम वाराणसी बनाया गया हैं।
8) राजेश कुमार गुप्ता, अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति) बलिया अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) लखनऊ बनाया गया हैं।
9) हेम सिंह, अपर जिलाधिकारी (वि/रा) रामपुर को सचिव, विकास प्राधिकरण, अयोध्या बनाया गया हैं।
10) वन्दिता श्रीवास्तव- ।। अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति) चित्रकूट को सचिव, विकास प्राधिकरण, बरेली बनाया गया हैं।
11) सत्येन्द्र सिंह सचिव, विकास प्राधिकरण, अयोध्या को अपर जिलाधिकारी (वि०रा०) शामली बनाया गया हैं।
12) विनय कुमार सिंह- ।। अपर जिलाधिकारी (वि०रा०) प्रयागराज को अपर जिलाधिकारी (नगर) गाजियाबाद बनाया गया हैं।
13) योगेन्द्र कुमार सचिव, विकास प्राधिकरण, बरेली उप निदेशक मण्डी परिषद लखनऊ बनाया गया हैं।
14) पंकज कुमार श्रीवास्तव, अपर नगर आयुक्त, नगर निगम, लखनऊ को अपर जिलाधिकारी बागपत बनाया गया है।
15) राजित राम गुप्ता, उपजिलाधिकारी, रायबरेली को अपर जिलाधिकारी बलिया बनाया गया हैं।
16) नम्रता सिंह, उपजिलाधिकारी, उन्नाव को अपर नगर आयुक्त लखनऊ बनाया गया हैं।
17) स्वप्निल कुमार यादव, उपजिलाधिकारी, शामली को अपर जिलाधिकारी चित्रकुट बनाया गया हैं।
18) रोशनी यादव, उपजिलाधिकारी, ललितपुर अपर जिलाधिकारी अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) लखनऊ बनाया गया हैं।