यूपी के मुजफ्फरनगर में गुरुवार को पुलिस की दुष्कर्म के एक आरोपी से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के बाद आरोपी पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने आरोप को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया।

पुलिस मुठभेड़ में दुष्कर्म का आरोपी धरा
Muzaffarnagar: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में पुलिस ने फरार चल रहे दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुरुवार देर रात आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक अवैध तमंचा और कुछ कारतूस भी बरामद किए।
जानकारी के अनुसार एक महिला ने लिखित शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाया था कि उसकी दो नाबालिक बेटियों के साथ सौतेले पिता सोनू ने बलात्कार की घटना को अंजाम दिया है। जिसके चलते पुलिस इस मामले में पुलिस ने बलात्कारी पिता के विरुद्ध बीएनएस और पोक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू किए।
इस बीच संदिग्ध वाहन चेकिंग के दौरान गुरुवार देर रात दतियान मार्ग पर वह पुलिस हत्थे चढ़ गया। जब पुलिस ने आरोपी को रुकने का इशारा किया तो उसने खुद को घिरता देख पुलिस पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। जिस पर पुलिस ने घेराबंदी करते हुए आत्मरक्षा में जब जवाबी फायरिंग की।
छपार थाना क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़
पुलिस की गोली लगने से वह घायल हो गया। जिसके पास से पुलिस ने मौके से जहां एक अवैध तमंचा और कुछ कारतूस भी बरामद किया। पुलिस ने घायल अभियुक्त को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
मुठभेड़ के बारे में जानकारी देते सीओ सदर रविशंकर मिश्रा
सीओ सदर रविशंकर मिश्रा ने बताया कि इस मामले की सूचना थाना छापार को प्राप्त हुई। एक महिला ने आरोप लगाया कि उसकी दो नाबालिक बच्चियों के साथ उसके ही पिता ने गलत काम किया। इस सूचना पर थाना अध्यक्ष और पुलिस टीम द्वारा मौके का निरीक्षण किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर बच्चियों का मेडिकल परीक्षण किया गया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला का पति है। वह बेहडा सादात का रहने वाला है। वह पूर्व में भी जेल जा चुका है। इस मामले में उसके गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे थे। मुठभेड़ के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। इसको उपचार के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया है।
पुलिस ने आरोपी के पास से 315 बोर जिंदा खोखा कारतूस बरामद किया है। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुट गई है।