देवरिया में अंतिम संस्कार के दौरान पहुंची पुलिस, किया ये काम

यूपी के देवरिया में शुक्रवार को दो अलग-अलग स्थानों पर दो बड़ी घटनाएं हुई। हादसे के बाद दो परिवारों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 23 May 2026, 4:07 AM IST

देवरिया: जनपद में शुक्रवार को दो अलग-अलग दुखद हादसे हुए जिसमें दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पहला हादसा

देवरिया कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खोराराम में मजदूरी करने आये शख्स की कुएं में पैर फिसलकर गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद शख्स के शव को कुएं से बाहर निकाला।

मृतक शख्स का फाइल फोटो

मृतक की पहचान विनोद राजभर पुत्र जगदीश राजभर की कुशीनगर जनपद के रूप में पहचान हुई है जो मजदूरी के सिलसिले में देवरिया कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खोराराम में आया था और मजदूरी का कार्य कर रहा था।

घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा करते हुए पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद मृतक मजदूर के गांव में मातम छाया हुआ है। मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई।

Gurugram Power Crisis: गुरुग्राम में छाया अंधेरा, रैपिड मेट्रो की रुकी रफ्तार, यात्री हलकान

दूसरा हादसा

दूसरे हादसे में सुरौली थाना क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। अंतिम संस्कार के दौरान मौके पर पहुंची सुरौली पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक महिला की पहचान ग्राम जोकहा परसा निवासी गुड़िया देवी (40) पत्नी बृजेश सोनकर के रूप में हुई है।

महिला की फाइल फोटो

जानकारी के अनुसार परिजन बिना पुलिस को सूचना दिए महिला का अंतिम संस्कार बरहज गौरा के कटईलवा मुक्ति धाम  घाट पर कर रहे थे। तभी मृतका के भाई ने मामले की सूचना सुरौली पुलिस को  दी। सूचना मिलते ही सुरौली पुलिस हरकत में आ गई, आनन-फानन में घाट पर पहुंचकर जलती हुई लाश को   कब्जे में लेकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक पूछताछ की तथा संबंधित लोगों के बयान दर्ज किए।

देवरिया में भीषण गर्मी के बीच बिजली संकट गहराया, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ा आक्रोश

अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

 

Location :  Deoria

Published :  23 May 2026, 4:03 AM IST