UP News Live Updates: उत्तर प्रदेश में आज की तमाम बड़ी खबरें और हर हलचल, यहां देखें एक क्लिक में

UP Breaking News: उत्तर प्रदेश में आज मौसम, सियासत, अपराध, प्रशासन, ट्रैफिक और जनसरोकार से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर रहेगी। लखनऊ, नोएडा, प्रयागराज, कानपुर, वाराणसी समेत प्रदेश के सभी जिलों की बड़ी खबरें और ताजा अपडेट एक ही लाइव ब्लॉग में लगातार पढ़िए।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 4 October 2026 , 1:18 PM

Lucknow: देश की राजधानी दिल्ली से संचालित उत्तर प्रदेश की खबरों का नंबर-1 चैनल डाइनामाइट न्यूज़ अपने तेज-तर्रार रिपोर्टिंग और बड़ी खबरों के त्वरित अपडेट के लिए जाना जाता है। उत्तर प्रदेश की हर छोटी-बड़ी हलचल पर हमारी नजर रहती है। इसी कड़ी में 03 अक्टूबर 2026 को हम आपके लिए यूपी की हर जरूरी खबर का एक साथ अपडेट लेकर आए हैं।

प्रदेश में आज मौसम से लेकर सियासत, अपराध, प्रशासन, ट्रैफिक और जनसरोकार से जुड़ी कई अहम खबरें सामने आ सकती हैं। कहीं बारिश और मौसम का बदला मिजाज लोगों की चिंता बढ़ा सकता है तो कहीं अपराध और प्रशासन से जुड़े मामलों में नए अपडेट सामने आ सकते हैं। राजनीतिक गतिविधियों पर भी आज नजर बनी रहेगी।

ऐसे में अलग-अलग खबरों को खोजने की जरूरत नहीं है। डाइनामाइट न्यूज़ के UP Live Blog में आपको उत्तर प्रदेश की दिनभर की हर बड़ी खबर एक ही जगह मिलती रहेगी।

लखनऊ से लेकर नोएडा, प्रयागराज, कानपुर, वाराणसी, गोरखपुर, मेरठ और प्रदेश के अन्य जिलों की महत्वपूर्ण खबरों को हम लगातार अपडेट करते रहेंगे। मौसम का नया अलर्ट हो, कोई बड़ा हादसा, अपराध की खबर, प्रशासनिक कार्रवाई, ट्रैफिक अपडेट या सियासी हलचल- हर जरूरी खबर पर हमारी नजर रहेगी।

04 अक्टूबर 2026 के इस लाइव ब्लॉग में पढ़िए यूपी की सियासत, अपराध, मौसम, प्रशासन और जनसरोकार से जुड़ी हर बड़ी खबर की पल-पल की अपडेट। घटनाक्रम बदलने के साथ यह लाइव ब्लॉग भी लगातार अपडेट होता रहेगा।

    LIVE NEWS & UPDATES

    • 04 Oct 2026 01:18 PM (IST)

      समाधान दिवस में डीएम ने अधिकारियों की लगाई क्लास

      अक्टूबर के प्रथम शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही, देरी और मौके पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। डीएम ने स्पष्ट कहा कि जनशिकायतों का निस्तारण केवल कागजों तक सीमित न रहे, बल्कि शिकायतकर्ता को वास्तविक राहत मिलनी चाहिए।

    • 04 Oct 2026 01:16 PM (IST)

      भदोही दौरे पर रहेंगे यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

      50वें इंडिया कॉरपेट एक्सपो का शुभारंभ करेंगे सीएम, साथ ही करोड़ों की विकास परियोजनाओं की सौगात भी देंगे, भदोही में कल वह जनसभा को भी संबोधित करेंगे। सीएम योगी कारपेट सिटी, भदोही स्थित एक्सपो मार्ट में चार दिवसीय कालीन मेले का करेंगे शुभारंभ, कॉरपेट स्टालों के अवलोकन के साथ कालीन निर्यातकों से संवाद करेंगे सीएम

    • 04 Oct 2026 01:14 PM (IST)

      देवरिया के ब्रेकर विवाद के नामजद आरोपी पर पुलिस मुठभेड़ में गोली लगी

      लार थाना क्षेत्र के भीकम छपरा गांव में ब्रेकर निर्माण को लेकर हुए विवाद के मामले में नामजद आरोपी दीपक तिवारी शनिवार की देर रात पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। पुलिस के अनुसार सत्तावर मोड़ के पास संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग के दौरान दीपक को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन वह पुलिस को देखकर भागने लगा।

    • 04 Oct 2026 01:13 PM (IST)

      सुल्तानपुर में नवजात की मौत के बाद न्यू आयुषी पॉली क्लीनिक सील

      चांदा बाजार स्थित न्यू आयुषी पॉली क्लीनिक में सिजेरियन ऑपरेशन के दौरान नवजात की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की कार्रवाई से चिकित्सा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। जांच में पॉली क्लीनिक के पंजीकरण के बावजूद वहां सिजेरियन ऑपरेशन कराए जाने की बात सामने आने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संस्थान को सील कर दिया।

    • 04 Oct 2026 01:12 PM (IST)

      बदायूं: शहर को जाम से मिलेगी निजात

      शहर के बीचों-बीच रोडवेज बस स्टैंड होने की वजह से पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस समस्या को देखते हुए जिला प्रशासन ने अब बड़े कदम की तैयारी कर ली है। प्रशासन ने एआरटीओ कार्यालय के पास नए रोडवेज बस स्टैंड के लिए जगह चिह्नित कर ली है।

    • 04 Oct 2026 01:11 PM (IST)

      सूबेदार मेजर सत्यवान सिंह का शव लेकर लौट रही एंबुलेंस हादसे का शिकार

      सुल्तानपुर जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर रविवार सुबह 8:15 पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में गहिला निवासी सूबेदार मेजर सत्यवान सिंह के रिश्तेदार एवं रुद्रपुर निवासी सभासद राजन चौधरी की भी मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही रुद्रपुर और गहिला क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

    • 04 Oct 2026 01:10 PM (IST)

      मैनपुरी में वांछित और वारंटी आरोपियों के खिलाफ पुलिस का बड़ा अभियान

      पुलिस अधीक्षक मैनपुरी गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन में जनपद पुलिस ने वांछित, वारंटी और जिला बदर आरोपियों के खिलाफ विशेष गिरफ्तारी अभियान चलाया। अभियान के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुल 23 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें 18 वारंटी और पांच वांछित आरोपी शामिल हैं।

    • 04 Oct 2026 12:08 PM (IST)

      बुलंदशहर से आते समय कार के उड़े परखच्चे

      लखनऊ में रविवार सुबह हुए सड़क हादसे में बिजनौर में तैनात एक दरोगा की मां और ताऊ की मौत हो गई। हादसा काकोरी क्षेत्र में आउटर रिंग रोड पर हुआ, जहां बुलंदशहर से लखनऊ आ रही कार अचानक खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार कई बार पलटने के बाद जाकर सीधी हुई।

    • 04 Oct 2026 11:46 AM (IST)

      केमिकल युक्त पानी से खेती बर्बाद होने का आरोप

      हमीरपुर जिले में सुमेरपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित हिंदुस्तान यूनिलीवर फैक्ट्री को लेकर किसानों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। किसानों का दावा है कि फैक्ट्री से निकलने वाला केमिकल युक्त पानी खेतों तक पहुंचने के कारण उनकी फसलें प्रभावित हो रही हैं और सैकड़ों बीघा कृषि भूमि बंजर होने की स्थिति में पहुंच गई है। फैक्ट्री के आसपास से निकलने वाले पानी के कारण खेतों की उर्वरा शक्ति लगातार कम हो रही है। किसानों के मुताबिक, इस समस्या को लेकर कई बार शिकायतें की गईं, लेकिन अपेक्षित समाधान नहीं हुआ।

    • 04 Oct 2026 11:32 AM (IST)

      एडीएम-एफआर और एसडीएम से जवाब-तलब

      सुलतानपुर में करोड़ों रुपये कीमत की जमीन का कथित तौर पर गलत तरीके से नामांतरण कराने और खतौनी में नाम दर्ज होने के अगले ही दिन महज 64 लाख रुपये में बैनामा किए जाने के आरोपों से जुड़े मामले में सीजेएम कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। जयसिंहपुर की नायब तहसीलदार रूबी यादव, सब रजिस्ट्रार आदित्य प्रताप जायसवाल समेत नौ लोगों के खिलाफ दाखिल अर्जी पर सुनवाई करते हुए अदालत ने संबंधित अधिकारियों से जवाब-तलब किया है।

    • 04 Oct 2026 11:30 AM (IST)

      पुलिस ने लालगंज कोतवाली क्षेत्र में एक लोकेटर के घर छापा मारा

      रायबरेली में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम कोर्ट लखनऊ के सर्च वारंट पर पुलिस ने देर रात लालगंज कोतवाली क्षेत्र में एक लोकेटर के घर छापा मारा। करीब पांच घंटे तक तलाशी ली। घर से लाखों रुपये की नकदी, कई चेक और डाटा बरामद हुआ। पुलिस ने नकदी और अन्य सामग्री लखनऊ कोर्ट में पेश की।बताया जा रहा है कि 11 नवंबर 2025 को ओवरलोड वाहनों से अवैध वसूली के मामले में स्पेशल टास्क फोर्स यूपी एसटीएफ ने कार्रवाई की थी।

Location :  Lucknow

Published :  4 October 2026, 11:23 AM IST