
यूपी की सभी खबरें पढ़ें एक खबर और क्लिक में (Img: Dynamite News)
Lucknow/New Delhi: देश की राजधानी दिल्ली से संचालित उत्तर प्रदेश की खबरों का नंबर-1 चैनल डाइनामाइट न्यूज़ नये प्रयोगों, बिग ब्रेकिंग समाचारों के साथ अपने कलेवर के लिए जाना जाता है। देश के सबसे अधिक जनसंख्या वाले राज्य यूपी का नंबर-1 चैनल होने के नाते हम अपने पाठकों के लिये खबरों की प्रस्तुतिकरण का नया अंदाज लेकर सामने आये हैं, जिससे प्रदेश वासियों को समाचारों का जानने का एक नया अनुभव मिलेगा। अपने पाठकों के लिये हम पेश कर रहे हैं यूपी की खबरों का एक लाइव ब्लॉग, जिसमें एक ही खबर में, एक ही जगह और एक क्लिक में आपको उत्तर प्रदेश की सभी खबरें एक साथ पढ़ने को मिलेंगी।
इस लाइव ब्लॉग में आपको उत्तर प्रदेश की हर छोटी-बड़ी घटना, राजनीतिक हलचल, अपराध, खेल और हर जरूरी घटनाक्रम पढ़ने को मिलेगा।
दूसरी बेटी होने से था नाराज, कर दी हत्या भलस्वा डेयरी में आरोपी ने 10 महीने की बच्ची को जिंदा ही सेप्टिक टैंक में फेंका
जौनपुर में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक लाख रुपये का इनामी अपराधी रवि यादव मारा गया। रवि यादव कुख्यात दूल्हा आजाद बिंद हत्याकांड का मुख्य आरोपी बताया जा रहा था और लंबे समय से फरार चल रहा था।
नोएडा सेक्टर-5 हरौला में शनिवार देर रात सनसनीखेज वारदात में एक युवक ने सोते हुए परिवार पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी ने महिला का गला रेतकर हत्या कर दी। पति और दो बेटियों को गंभीर रूप से घायल है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी परिवार की बड़ी बेटी से जबरन शादी करना चाहता था। शादी से इनकार किए जाने पर उसने वारदात को अंजाम दिया। फेज-1 थाना पुलिस
फिरोजाबाद के थाना टूंडला क्षेत्र के अलीनगर केंजरा स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान एक मरीज की मौत हो गई। घटना के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया और डॉक्टर व स्टाफ मौके से फरार हो गए। मरीज की मौत से गुस्साए परिजनों ने अस्पताल पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि सही इलाज न मिलने और समय पर देखभाल न होने के कारण मरीज की जान गई। घटना के बाद अस्पताल परिसर में तनाव का माहौल बन गया और लोग बड़ी संख्या में जमा हो गए। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। परिजनों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अस्पताल स्टाफ की तलाश की जा रही है। फिलहाल अस्पताल बंद है और क्षेत्र में आक्रोश का माहौल बना हुआ है।
कानपुर में लोहिया ग्रुप की टीआईएल थ्रेड कंपनी के कर्मचारियों ने वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कंपनी परिसर के बाहर धरना शुरू कर दिया और साफ कहा कि जब तक उनकी वेतन वृद्धि की मांग पूरी नहीं होगी, वे काम पर नहीं लौटेंगे। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से वेतन में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है, जबकि महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे में परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। कर्मचारियों ने प्रबंधन पर उनकी समस्याओं को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया। धरना प्रदर्शन के कारण कंपनी का कामकाज भी प्रभावित हुआ है। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने एकजुट होकर अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की और चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक फिर बढ़ोतरी कर दी गई। लखनऊ समेत कई शहरों में 100 के पार पेट्रोल की कीमत पहुंच गई है। वहीं, डीजल की कीमत 95 रुपये से अधिक हो गई है।
मोदीनगर। निवाड़ी क्षेत्र के गांव सारा में तेज रफ्तार से बाइक निकालने को लेकर शनिवार रात दो पक्षों के बीच हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले और पत्थरबाजी हुई।
लोनी। क्षेत्र की सरल कुंज कॉलोनी निवासी सूरजपाल ने क्षेत्र के ही रहने वाले आर्यन समेत कई अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। दो माह पुराने विवाद में रंजिश के चलते घर में घुसकर मारपीट करने और दो वर्षीय बच्ची को जमीन पर पटकने का आरोप है।
ग्रेटर नोएडा: दीपिका नागर मौत मामले में पुलिस जांच के दौरान कई अहम बातें सामने आई हैं। जांच से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, मौत से पहले दीपिका के साथ मारपीट की गई थी। शरीर पर चोट के निशानों मौत से पहले के भी थे। इससे यह मामला और गंभीर बन गया है। हालांकि चोट का जिक्र पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी है।
उन्नाव में आज गंगा दशहरा के पावन स्नान को लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए घाटों पर पुलिस बल और गोताखोर तैनात किए गए हैं।
हापुड़ में अधिवक्ता विकास ने अपनी कार 'कार्स24' (CARS24) को बेची थी, जिसे कंपनी ने बिना नाम ट्रांसफर किए थर्ड पार्टी को दे दिया। शाहजहांपुर में इस कार से हुए हादसे में एक व्यक्ति की मौत के बाद मामले का खुलासा हुआ। शिकायत के बाद भी कंपनी द्वारा संज्ञान न लेने पर, अधिवक्ता ने कोर्ट के जरिए नगर कोतवाली में केस दर्ज कराया है।
हापुड़ में एसआईबी ने एक स्क्रैप कारोबारी पर छापा मारकर बोगस फर्मों के जरिए 4.67 करोड़ रुपये का फर्जी आईटीसी क्लेम घोटाला पकड़ा। टीम ने मौके पर ही 50 लाख की आईटीसी ब्लॉक कर कारोबारी का बैंक खाता फ्रीज कर दिया है।
समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के पुत्र और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के छोटे भाई दिवंगत प्रतीक यादव की याद में आज सोमवार को उनके लखनऊ स्थित आवास विक्रमादित्य मार्ग पर श्रद्धांजलि सभा होनी है। इस मौके पर दिवंगत प्रतीक यादव की आत्मा की शांति पाठ किया जायेगा और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की जायेगी। श्रद्धांजलि सभा में कई नेता समेत गणमान्य लोग शामिल होंगे।
भीषण गर्मी के बीच उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में सोमवार को आंधी-तूफान के साथ बारिश, ओले और तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ, शामली, बुलंदशहर, सहारनपुर जनपदों में तेज हवाओं के साथ आंधी-बारिश हो सकती है। पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों के साथ ही राजधानी लखनऊ के अलावा कानपुर, प्रयागराज, आगरा, गोरखपुर, वाराणसी और झांसी में गर्मी के साथ तेज हवाओं और कुछ जगहों पर बारिश की संभावना है।
यूपी के कई जिले भीषण गर्मी की चपेट में हैं। लखनऊ में एक दिन पहले रविवार को अधिकतम 43 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था। आंधी-बारिश के कारण यूपी के कुछ जिलों में तापमान कुछ समय के लिए गिर सकता है लेकिन फिर तेज धूप, लू और पहले से मौजूद तपन के कारण तापमान के फिर तेजी से बढ़ने के पूरे आसार हैं, जिस कारण गर्मी से फिलहाल राहत मिलने के आसार नहीं हैं।
Location : Lucknow
Published : 25 May 2026, 7:46 AM IST