
विशेष मिशन
kaushambi News: कौशाम्बी जिले में पुलिस प्रशासन ने एसपी राजेश कुमार के निर्देशानुसार मिशन शक्ति फेज-5 के तहत मंझनपुर चौराहे पर एक विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व मंझनपुर के सीओ शिवांक सिंह ने किया। अभियान में थाना पुलिस, ट्रैफिक पुलिस और मिशन शक्ति टीम ने मिलकर काम किया। मुख्य रूप से काली फिल्म, स्टंटबाजी करने वालों और महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।
चार पहिया वाहनों के खिलाफ भी कड़ी जांच
जानकारी के मुताबिक, अभियान के दौरान पुलिस ने चार पहिया वाहनों में लगे काली फिल्म वालों को रोककर कड़ी चेतावनी दी और आवश्यक कार्रवाई की। इसके साथ ही दो पहिया और चार पहिया वाहनों के खिलाफ भी कड़ी जांच और कार्रवाई की गई। सीओ शिवांक सिंह ने बताया कि जिले के विभिन्न चौराहों पर अलग-अलग समय पर इस प्रकार के अभियान लगातार चलाए जाएंगे ताकि समाज में शांति और सुरक्षा बनी रहे।
ड्राइवरों के कारण दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ी
मंझनपुर चौराहे पर यह अभियान प्रतिदिन आयोजित किया जाएगा। सीओ ने बताया कि पुलिस का मकसद क्षेत्र में हो रहे अपराधों पर लगाम लगाना और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। काली फिल्म और स्टंटबाजी करने वाले ड्राइवरों के कारण दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है, इसलिए ऐसे वाहनों पर सख्ती से कार्रवाई जरूरी है।
यातायात नियमों का सख्ती से पालन
पुलिस की इस कार्रवाई से आम जनता में खुशी देखने को मिली है, क्योंकि इससे यातायात नियमों का सख्ती से पालन होगा और महिलाओं की सुरक्षा भी बेहतर होगी। मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के तहत जिले भर में इस प्रकार के सक्रिय अभियान जारी रहेंगे, जिससे अपराधियों में खौफ कायम हो और कानून व्यवस्था मजबूत हो।
Video: मुजफ्फरनगर में साइबर ठग गैंग का भंडाफोड़, 33 लाख की ठगी में 3 आरोपी गिरफ्तार
सीओ शिवांक सिंह ने जनता से भी अपील की कि वे पुलिस के साथ सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।इस तरह कौशाम्बी पुलिस द्वारा जिला प्रशासन की मदद से महिलाओं की सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर यह विशेष अभियान महत्वपूर्ण साबित होगा।
Location : kaushambi
Published : 27 September 2025, 9:17 PM IST
Topics : Kaushambi Latest News SP UP News