UP News: कानपुर देहात में स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ा बदलाव, डॉ. पीयूष त्रिपाठी बने झींझक CHC के नए चिकित्साधीक्षक

कानपुर देहात में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एके सिंह ने डॉक्टरों का फेरबदल किया था, इसी सूची में रंजीतपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र (मैथा) से झींझक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में चिकित्साधीक्षक के पद पर डॉ. पीयूष त्रिपाठी को तैनात किया गया है। पढ़ें पूरी खबर

Updated : 24 November 2025, 1:30 PM IST

Kanpur Dehat: उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एके सिंह ने डॉक्टरों का फेरबदल किया था, इसी सूची में रंजीतपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र (मैथा) से झींझक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में चिकित्साधीक्षक के पद पर डॉ. पीयूष त्रिपाठी को तैनात किया गया है।

नवांगतुक चिकित्साधीक्षक का डॉ. राजीव कुमार यादव ने किया स्वागत

सोमवार को नए चिकित्साधीक्षक के रूप में डॉ. पीयूष त्रिपाठी ने विधिवत रूप से चार्ज ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालने के तुरंत बाद उन्होंने अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया और वहां मौजूद चिकित्साकर्मियों व कर्मचारियों से स्वास्थ्य सुविधाओं की वर्तमान स्थिति पर जानकारी ली।

Dating Trends: 2026 में पॉपुलर रहेंगे ये 5 ​डेटिंग ट्रेंड्स, अगर आप भी करते हैं Swipe तो जरूर पढ़ें

चार्ज ग्रहण करने के बाद डॉ. त्रिपाठी ने स्थानीय पत्रकारों के साथ बैठक कर स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने की प्राथमिकताओं पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि मरीजों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवा देना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने यह भी बताया कि अस्पताल में साफ-सफाई, ओपीडी संचालन, दवा वितरण सहित अन्य व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

नवांगतुक चिकित्साधीक्षक डॉ. पीयूष त्रिपाठी

नवांगतुक चिकित्साधीक्षक ने पत्रकारों से की वार्ता

उन्होंने उपस्थित पत्रकारों को भरोसा दिलाया कि सभी विभागों में पारदर्शिता रखी जाएगी और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डॉ. त्रिपाठी ने कहा कि स्टाफ की उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी ताकि मरीजों को किसी तरह की परेशानी न हो। साथ ही प्रसूति सेवाओं, इमरजेंसी देखभाल और लैब जांच को और मजबूत बनाने के लिए भी योजना तैयार की जा रही है।

Triple Murder in Bihar: पटना में ट्रिपल मर्डर से हड़कंप; बुजुर्ग की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या के साथ बिछी दो लाशें

अस्पताल में आने वाले मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए उन्होंने कहा कि व्यवस्थाओं में सुधार के लिए वह लगातार फीडबैक लेते रहेंगे और आवश्यकतानुसार बदलाव लागू किए जाएंगे। पत्रकारों के साथ बातचीत में उन्होंने जनहित को सर्वोपरि बताते हुए उम्मीद जताई कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झींझक जल्द ही जिले के आदर्श स्वास्थ्य केंद्रों में शामिल होगा। नए चिकित्साधीक्षक के चार्ज संभालने के बाद स्थानीय लोगों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की उम्मीद एक बार फिर जाग उठी है।

Location : 
  • kanpur

Published : 
  • 24 November 2025, 1:30 PM IST