
यूपी की सभी बड़ी खबर (फोटो सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
Lucknow: देश की राजधानी दिल्ली से संचालित उत्तर प्रदेश की खबरों का नंबर-1 चैनल डाइनामाइट न्यूज़ नये प्रयोगों, बिग ब्रेकिंग समाचारों के साथ अपने कलेवर के लिए जाना जाता है। देश के सबसे अधिक जनसंख्या वाले राज्य यूपी का नंबर-1 चैनल होने के नाते हम अपने पाठकों के लिये खबरों की प्रस्तुतिकरण का नया अंदाज लेकर सामने आये हैं, जिससे प्रदेश वासियों को समाचारों का जानने का एक नया अनुभव मिलेगा। अपने पाठकों के लिये हम पेश कर रहे हैं यूपी की खबरों का एक लाइव ब्लॉग, जिसमें एक ही खबर में, एक ही जगह और एक क्लिक में आपको उत्तर प्रदेश की सभी खबरें एक साथ पढ़ने को मिलेंगी।
अमेठी के जामो थाना क्षेत्र के सरमें गांव में मामूली बात को लेकर दो समुदायों के बीच मारपीट हो गई। चोरी के मामले के विरोध के दौरान विवाद बढ़ा और एक पक्ष के युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
मुरादाबाद के मूंढापांडे में भदासना हवाई अड्डे के पास डंपर ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचल दिया। हादसे में दो युवकों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक घायल है। तीनों एक्सपोर्ट फैक्ट्री जा रहे थे। चालक फरार है, पुलिस जांच कर रही है।
लखनऊ में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने मेयर और नगर निगम अधिकारियों के साथ जोन-3 और जोन-4 के कई वार्डों का निरीक्षण किया। नालियों में गंदगी मिलने पर मंत्री नाराज हुए और जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
अयोध्या में छह माह की बच्ची को परिवार ने किन्नर समझकर राम मंदिर परिसर में छोड़ दिया। कंट्रोल रूम की मदद से पुलिस ने बच्ची के माता-पिता की पहचान की। दोनों को अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन से पकड़ा गया। पुलिस के मुताबिक परिवार बिहार के सीवान का रहने वाला है और मामले की जांच जारी है।
कानपुर में कर चोरी की आशंका के चलते आयकर विभाग ने राजस्थान लिकर कंपनी के सात ठिकानों पर एक साथ सर्वे किया। रनिया की दो यूनिट समेत स्वरूप नगर, फजलगंज, शास्त्री नगर और माल रोड स्थित कार्यालयों में कार्रवाई हुई। शुरुआती जांच में कथित कर चोरी से जुड़े दस्तावेज मिलने की बात सामने आई है। पूरी खब पढ़ें
कौशांबी में प्रभारी मंत्री कृष्णा पासवान ने पुलिस कार्रवाई में लापरवाही पर सख्त नाराजगी जताई। परास गांव पहुंचीं मंत्री ने सीओ सिराथू को चौकी इंचार्ज के खिलाफ तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। पीड़ित परिवार ने पड़ोसियों पर बैल खोलने, जातीय टिप्पणी और मारपीट का आरोप लगाया था।
गोरखपुर के सिकरीगंज में अपहरण का नाटक रचकर पिता से एक लाख रुपये मांगने वाले बालक को पुलिस ने दो घंटे में सकुशल बरामद कर लिया। ऑनलाइन गेम में पैसे लगाने के लिए उसने AI फोटो भेजी थी। पुलिस ने CDR और CCTV से सुराग जुटाए।
बदायूं जिले के उझानी थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। उझानी-भदरौल मार्ग पर स्थित गांव मीहलाल नगला में खेत के किनारे बना दो मंजिला मकान अचानक भरभरा कर गिर गया। मलबे में दबकर एक महिला की मौत हो गई, जबकि घर में बंधी भैंस और उसके बछड़े ने भी दम तोड़ दिया। हादसे के समय मकान के अंदर मौजूद परिवार के अन्य सदस्यों को मामूली चोटें आई हैं।
जानकारी के अनुसार गांव निवासी प्रताप सिंह और बादाम सिंह दो सगे भाई अपने परिवार के साथ सड़क किनारे खेत में बने इसी दो मंजिला मकान में रहते थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब 7 बजे अचानक दीवारों में दरार की आवाज आई और कुछ ही सेकंड में पूरा मकान ढह गया। उस समय अधिकांश लोग निचले हिस्से में ही थे।
देवरिया। बरियारपुर थाना क्षेत्र के मठिया के पास पुलिस और गो-तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन गो-तस्करों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसे प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक पिकअप वाहन में लदे तीन गोवंश और एक भैंस को बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, बरियारपुर थाना पुलिस मठिया क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को गो-तस्करी से जुड़े कुछ लोगों के बारे में जानकारी मिली। पुलिस टीम ने संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें सुरौली थाना क्षेत्र निवासी स्वयंवर यादव के पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया और प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल रवाना किया।
देवरिया। जिले के स्वास्थ्य विभाग में कथित तौर पर हो रही गंभीर अनियमितताओं, लापरवाही और अव्यवस्थाओं को लेकर आजाद हिंद सेना वाहिनी ने मोर्चा खोल दिया है। संगठन के ऋषि पांडे जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी देवरिया को शिकायती प्रार्थना पत्र सौंपकर स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली की जांच कराने और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। संगठन का आरोप है कि जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की जिम्मेदारी संभालने वाले विभाग में कई स्तरों पर कथित अनियमितताएं सामने आ रही हैं। अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्थाओं, मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं तथा विभागीय कार्यप्रणाली को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही हैं। आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारियों की निगरानी कमजोर होने के कारण आम मरीजों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। उनका आरोप है कि देवरिया मेडिकल कॉलेज में कार्यरत कुछ डॉक्टर प्राइवेट तौर पर बाहर मरीजो को देख रहे हैं। परंतु सीएमओ देवरिया अनिल कुमार गुप्ता के द्वारा इसका संज्ञान नहीं लिया जा रहा है।
देवरिया। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने बुधवार को सेतु निगम की दो निर्माणाधीन परियोजनाओं का औचक निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सबसे पहले महुआपाटन-करौंदी मार्ग पर छोटी गंडक नदी पर निर्माणाधीन सेतु का निरीक्षण किया। करीब 17 करोड़ 47 लाख रुपये की लागत वाली इस परियोजना का निर्माण कार्य दिसंबर 2024 में शुरू हुआ था और इसे दिसंबर 2026 तक पूरा किया जाना निर्धारित है। मौके पर निर्माण कार्य प्रगति पर मिला और कार्य की प्रगति संतोषजनक पाई गई। डीएम ने परियोजना प्रबंधक सेतु निगम को निर्धारित समयसीमा के भीतर निर्माण पूरा कराने के निर्देश दिए।
मिर्जापुर में एडीएम के साथ अभद्रता करना एक सभासद को भारी पड़ गया। मामले में एडीएम ने पुलिस को बुलाकर सभासद को जमीनी विवाद से जुड़े मामले में थाने भेज दिया। घटना के बाद मौके पर काफी देर तक गहमागहमी का माहौल बना रहा हालाकी इस मामले में नगर विधायक की इन्ट्री से माहौल मे वदलाव के आसार दिखे नगर विधायक ने जिलाधिकारी से मिलकर लगभग एक घन्टे से अधिक वार्ता की तो मामला सुत्मझा
मिर्जापुर के बीडीओ मुनीश कुमार सिंह को आयुक्तालय में तैनात किए जाने का आदेश जारी हुआ है। ग्राम्य विकास आयुक्त ने प्रमुख सचिव, ग्राम्य विकास विभाग को पत्र भेजकर तीन बीडीओ की तैनाती का निर्देश दिया है। इनमें मिर्जापुर के मुनीश कुमार सिंह, ललितपुर के सौरभ कुमार बर्नवाल और श्रावस्ती के अभिषेक पाल शामिल हैं। पत्र में मिर्जापुर में 12 विकासखंडों के सापेक्ष 13 बीडीओ की तैनाती का भी उल्लेख है।
मिर्जापुर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत नगर पालिका ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। सिटी क्लब से घंटाघर तक निकली रैली में स्कूली बच्चों, सभासदों और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से शहर गूंज उठा। राष्ट्रगान के साथ यात्रा संपन्न हुई।
चंदौली के चकिया में मनरेगा कार्यों को लेकर करीब 70 ग्राम प्रधानों ने बैठक कर बीडीओ पर कार्यों की आईडी और लेबर डिमांड जारी न करने का आरोप लगाया। प्रधानों ने उच्च अधिकारियों से शिकायत की चेतावनी दी। समाधान नहीं हुआ तो 80-90 प्रधानों के साथ जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करेंगे।
चंदौली में पुलिस ने 50 हजार के इनामी बदमाश राजू मुसहर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक रोकने पर उसने फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगी। उसके पास से तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद हुई। राजू हत्या-डकैती मामले में लंबे समय से वांछित था।
चंदौली में पुलिस-बदमाश आमने-सामने
मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा की भीड़ का फायदा उठाकर बाइक चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया। सिविल लाइन पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर आठ चोरी की बाइक, फर्जी नंबर प्लेट और चार हजार रुपये बरामद किए। पूछताछ में कई चोरी की वारदातों का खुलासा हुआ।
Location : Lucknow:
Published : 13 August 2026, 9:46 AM IST